Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा चुनाव : जिलानी अंसारी की मौत पुलिस की गोली से नही बल्कि चाकू से हुई, पुलिस मुख्यालय में एडीजी अभियान एमएल मीना ने प्रेसवार्ता में की पुष्टि
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव : जिलानी अंसारी की मौत पुलिस की गोली से नही बल्कि चाकू से हुई, पुलिस मुख्यालय में एडीजी अभियान एमएल मीना ने प्रेसवार्ता में की पुष्टि

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • जिलानी का आज पोस्टमार्टम के बाद हुआ है खुलासा
    • बघनी गांव के बूथ नंबर 36 पर पुनर्मतदान 9 को, सुबह 7 बजे से 3 बजे तक होगा मतदान

    रांची/गुमला। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के क्रम में सिसई के बघनी गांव बूथ नंबर 36 पर शनिवार को हुए हिंसक झड़प में नया मोड़ सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि जिलानी अंसारी की मौत पुलिस की गोली से नहीं बल्कि चाकू के हमले से हुई हैं। उक्त जानकारी एडीजी अभियान मुरारी लाल मीणा ने रविवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिलानी को आपसी रंजिश के तहत किसी शख्स ने चाकू मारा है। पुलिस की टीम उस अज्ञात हमलावर की तलाश में जुट गयी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर तहकीकात कर रही है। पुलिस की टीम अभी भी गांव में कैंप कर रही है और शांति बहाली की दिशा में हर संभव प्रयास किया जा रहा है। रविवार की अहले सुबह बघनी गांव में एसडीपीओ नागेश्वर प्रसाद की अगुवाई में फ्लैग मार्च भी निकाला गया।

    गांव में कैंप कर रही है पुलिस

    पुलिस प्रशासन की सक्रियता से स्थिति को नियंत्रण में किया गया। घटना के दिन शनिवार से ही एसडीपीओ दीपक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, अंचलाधिकारी सुमंत तिर्की, इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार सिन्हा, प्रशिक्षु आईएस मनीष कुमार बघनी गांव में कैंप किए हुए हैं । अभी स्थिति नियंत्रण में है।

    बघनी के कब्रिस्तान में हुआ जिलानी का अंतिम संस्कार

    जिलानी अंसारी का अंतिम संस्कार रविवार को बघनी कब्रिस्तान में सुबह के 10:30 बजे किया गया। अंतिम संस्कार में लोहरदगा, गुमला, रांची, सिसई के अंजुमन सदर, सेकेट्री, सामाजिक कार्यकर्ता एवम् ग्रामीण हजारों की संख्या में शामिल हुए ।
    अंतिम संस्कार में जेएमएम के प्रत्याशियों जीगा सुसारन होरो उर्फ जिगा मुंडा, प्रखंड प्रमुख देवेंद्र उरांव भी शामिल हुए।

    09 दिसंबर को बघनी के बूथ नंबर 36 पर होगा रि पोलिंग

    सात दिसंबर मतदान के दिन की घटना के बाद सिसई विधान सभा बघनी बूथ नंबर 36 का वोटिंग रद्द कर दिया गया था । प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि 9 दिसंबर सोमवार को बूथ नंबर 36 में री पोलिंग कराया जाएगा । मतदान सुबह के 7:00 बजे से 3:00 हो तक होगा।जिसके लिए प्रशासन के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन के द्वारा मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है । मतदाता बिना किसी खौफ के मतदान करने आ सकते हैं। मतदान शांतिपूर्वक माहौल में होगा, जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

    जिलानी अंसारी की पत्नी रोशन खातून, अंजुमन सेकेट्री अमजीद अंसारी, सदर शरीफ उद्दीन अंसारी, सदर इसहाक अंसारी, हबीब अंसारी असरारुल हक अंसारी हबीब अंसारी खुर्शीद आलम,सदर रहमान अंसारी ने कल की घटना का निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र का पर्व है और हमें अपने नेता चुनने के लिए वोट देने का अधिकार है जिसका प्रयोग हम लोग करेंगे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ विधानसभा क्षेत्र : रैली में रुपए बांटने के आरोप में कांग्रेस समर्थक के खिलाफ केस
    Next Article हम सामूहिक सहभागिता से विकास चाहते हैं : पवन शर्मा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.