Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा : भाजपा प्रत्याशियों को नहीं बचा पाया स्टार प्रचारकों की बड़ी फौज, मतदाताओं ने किया किनारा
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा : भाजपा प्रत्याशियों को नहीं बचा पाया स्टार प्रचारकों की बड़ी फौज, मतदाताओं ने किया किनारा

    Team JoharBy Team JoharDecember 24, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भले ही स्टार प्रचारकों की बड़ी फौज उतार दी थी, परंतु इस चुनाव में मतदाताओं के कोपभाजन बनने से वे भी अपने प्रत्याशियों को नहीं बचा पाए। दूसरी ओर कम स्टार प्रचारकों के साथ उतरे गठबंधन ने अच्छी सफलता प्राप्त कर झारखंड की सत्ता भाजपा से छीन ली। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष अमित शाह ने जिन-जिन क्षेत्रों में रैलियां कीं, अधिकांश क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा।

    जमशेदपुर में नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली की थी, परंतु भाजपा को सबसे बड़ी हार का सामना वहीं करना पड़ा, जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास को उनके ही मंत्रिमंडल के सहयोगी रहे और बगावत कर चुनावी मैदान में बतौर निर्दलीय उतरे सरयू राय के सामने हार का मुंह देखना पड़ा। जमशेदपुर पश्चिम में भी प्रधनमंत्री की चुनावी रैली का लाभ नहीं मिला और वहां भी भाजपा के देवेंद्र नाथ सिंह को कांग्रेस के बन्ना गुप्ता ने पटखनी दे दी।

    प्रधानमंत्री ने इसके अलावा गुमला, बरही, दुमका और बरहेट में भी चुनावी रैलियों को संबोधित किया था, परंतु उन क्षेत्रों में भी भाजपा प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा। दुमका और बरहेट से झामुमो, राजद और कांग्रेस गठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी हेमंत सोरेन ने जीत दर्ज की। भाजपा के दूसरे स्टार प्रचारक और देश के गृहमंत्री अमित शाह का जादू भी झारखंड के मतदाताओं पर नहीं चला।

    उन्होंने भी जिन इलाकों में चुनावी रैलियों को संबोधित किया, उनमें से अधिकांश क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। शाह इस चुनाव में मनिका, लोहरदगा, चतरा, गढ़वा, बहरागोड़ा, चक्रधरपुर, गिरिडीह, पाकुड़, पोडैयाहाट, देवघर और बाघमारा में यानी कुल 11 चुनावी रैलियों को संबोधित किया था।

    इनमें से मात्र देवघर और बाघमारा सीट को छोडक़र सभी सीटों पर भााजपा प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी ने यहां कई दौरे किए थे।

    दूसरी तरफ, कांग्रेस ने झारखंड बनने के बाद पहली बार इतनी बड़ी सफलता पाई है। कांग्रेस ने इस चुनाव में झामुमो और राजद के साथ चुनावी गठबंधन कर 16 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस की ओर से या यूं कहे गठबंधन की ओर से स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने इस चुनाव में सिमडेगा, राजमहल, बडक़ागांव, खिजरी और महागामा में कुल पांच चुनावी रैलियां की।

    इनमें से सिर्फ राजमहल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को हार का समना करना पड़ा, बाकी चार सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हुए। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने इस चुनाव में सिर्फ पाकुड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित किया, जहां से कांग्रेस प्रत्याशी आलमगीर आलम ने राज्य में सर्वाधिक मतों के अंतर (65108 मतों से) से जीत दर्ज की है।

    इस चुनाव में झामुमो के स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन ने कुल 54 सीटों पर प्रत्याशियों के प्रचार के लिए 126 चुनावी रैलियों को संबोधित किया, जिसमें से 47 सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी विजयी हुए हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय कैबिनेट की बैठक : राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने की दी मंजूरी, बंगाल और केरल कर रहा विरोध
    Next Article अपनी सीट भी बचा नहीं पाए रघुबर दास, जानें भाजपा के हार के 5 प्रमुख कारण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एक बार फिर महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, महंगा होगा दुर्गा पूजा

    October 1, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन मुस्कान : झारखंड पुलिस ने 1114 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    Latest Posts

    एक बार फिर महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, महंगा होगा दुर्गा पूजा

    October 1, 2026

    ऑपरेशन मुस्कान : झारखंड पुलिस ने 1114 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा

    October 1, 2026

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.