Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 3:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»जेवर दुकान में सेंधमारी का खुलासा, महिला सहित नाबालिग धरायी
    चाईबासा

    जेवर दुकान में सेंधमारी का खुलासा, महिला सहित नाबालिग धरायी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जेवर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के चक्रधरपुर शहर में बीते दिनों गुदड़ी बाजार स्थित जेवर दुकान में हुई बड़ी चोरी की गुत्थी पुलिस ने बुधवार को सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत नाबालिग लड़की को पकड कर चोरी गए सारे गहने और सामान बरामद कर लिए हैं। चक्रधरपुर शहर में बीते 6 जुलाई की भोर तड़के करीब 3 बजे गुदड़ी बाजार स्थित गरा प्रसाद ज्वेलर्स दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। अज्ञात चोरों ने दुकान के छत की चादर काटकर भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहनों की चोरी कर ली थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देश पर चक्रधरपुर पुलिस ने विशेष छापामारी टीम गठित कर लगातार तलाशी अभियान चलाया।

    सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात को एक महिला ने अंजाम दिया था, जो बाद में दूसरी लड़की के साथ साइकिल पर जाती दिखी। इसके आधार पर पुलिस ने आरपी कॉलोनी सहित आस-पास के इलाकों में छापेमारी की। पुलिस ने चोरी में शामिल 21 वर्षीय स्मृति बांदिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ उसकी नाबालिग रिश्तेदार बच्ची को भी पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया। दोनों मूल रूप से सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना अंतर्गत पुतुलपीर गांव की रहने वाली हैं। स्मृति चक्रधरपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी और नाबालिग बच्ची भी उसी के साथ रहती थी।

    पुलिस ने इनके पास से चोरी गए सारे सामान बरामद कर लिए हैं। बरामद सामानों में सोने की नथुनी, मांगटीका, टॉप्‍स, नेकलेस, कमरबंद, चांदी की चेन, पायल, अंगूठी, छल्ला, चुड़ी, बाजूबंद, कटोरा, खोपा पिन, बाली, एक मोबाइल फोन और एक साइकिल शामिल हैं। इस मामले में चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या 88/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों युवतियों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस ने इसे एक बड़ी सफलता मानते हुए चोरी में शामिल अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश शुरू कर दी है।

    इस पूरे अभियान में चक्रधरपुर एएसपी शिवम प्रकाश और थानेदार अवधेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार, आकाश कुमार, प्यारे हसन, महिला अधिकारी प्रिया लक्ष्मी टुडू सहित अन्य पुलिसकर्मी और सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष के सहायक नंदलाल लोहार का विशेष योगदान रहा।

    Also Read : गढ़वा में जंगली हाथी ने महिला को कुचला, घर किया क्षतिग्रस्त

    Jewelry shop robbery case revealed woman and minor arrested जेवर दुकान में सेंधमारी का खुलासा महिला सहित नाबालिग धरायी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में जंगली हाथी ने महिला को कुचला, घर किया क्षतिग्रस्त
    Next Article जमशेदपुर में भारी बारिश की चेतावनी, 10 जुलाई को सभी स्कूलों में छुट्टी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.