Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»JDU विधायक संजीव कुमार ने छोड़ी पार्टी, आज RJD में होंगे शामिल
    ट्रेंडिंग

    JDU विधायक संजीव कुमार ने छोड़ी पार्टी, आज RJD में होंगे शामिल

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JDU
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) को बड़ा झटका लगा है। खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा सीट से JDU विधायक डॉ. संजीव कुमार ने पार्टी छोड़ दी है। वे शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल होंगे। संजीव कुमार ने शुक्रवार सुबह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर बताया कि वे दोपहर 1 बजे अपने हजारों समर्थकों के साथ RJD की सदस्यता लेंगे। उनके इस कदम से JDU को चुनाव से पहले नुकसान हुआ है, जबकि RJD को खगड़िया में नई ताकत मिल सकती है।

    मैं अपने हज़ारो कार्यकर्ताओं के साथ आज दिन के 1 बजे माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के समक्ष राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण करूँगा ।@RJDforIndia @yadavtejashwi pic.twitter.com/Oo4wtCgXYT

    — Dr.Sanjeev Kumar MLA Parbatta,Bihar (@DrSanjeev0121) October 2, 2025

    टिकट कटने की चर्चा से नाराजगी

    सियासी गलियारों में चर्चा थी कि JDU संजीव कुमार का टिकट काट सकता है। इस बात से नाराज विधायक ने अपनी ही सरकार के कुछ नेताओं पर परबत्ता में विकास कार्यों में रुकावट डालने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि टिकट मिले या न मिले, वे जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे और परबत्ता की जनता की जीत सुनिश्चित करेंगे।

    2020 में जीती थी सीट

    2020 के विधानसभा चुनाव में JDU ने संजीव कुमार को परबत्ता से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने RJD के दिगंबर प्रसाद तिवारी को कड़े मुकाबले में सिर्फ 951 वोटों से हराया था। संजीव के पिता आर.एन. सिंह JDU के बड़े नेता थे। वे चार बार परबत्ता से विधायक रहे और नीतीश सरकार में मंत्री भी बने। इस साल मई में उनका निधन हो गया। उन्हें खगड़िया का विकास पुरुष कहा जाता था।

    चुनावी मुकाबला होगा रोचक

    संजीव कुमार अब RJD के लालटेन चुनाव चिन्ह पर परबत्ता से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उनके पार्टी बदलने से इस सीट पर मुकाबला और रोमांचक हो गया है। यह कदम JDU के लिए झटका और RJD के लिए सियासी मजबूती का संकेत माना जा रहा है।

    Also read : विजयादशमी पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया रावण दहन, दिया यह संदेश

    bihar politics news Janata Dal United MLA Sanjeev Kumar left the party JDU MLA Sanjeev Kumar will join Rashtriya Janata Dal today JDU विधायक संजीव कुमार आज थामेंगे राष्ट्रीय जनता दल का हाथ MLA Sanjeev Kumar left JDU Politics News आज राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होंगे JDU विधायक संजीव कुमार जनता दल यूनाइटेड विधायक संजीव कुमार ने छोड़ी पार्टी पॉलिक्टिस न्यूज़ बिहार पॉलिक्टिस न्यूज़ विधायक संजीव कुमार ने छोड़ा JDU का हाथ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी रांची सहित इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी
    Next Article भारत-चीन के बीच फिर शुरू होंगी सीधी उड़ानें, रिश्तों में सुधार की नई शुरुआत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा देगी संगठन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण, क्यों बढ़ी हुई है झारखंड भाजपा में बेचैनी

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.