Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड पुलिस के लिए कामयाबी भरा रहा जनवरी माह, 39 नक्सली गिरफ्तार, चार का सरेंडर
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पुलिस के लिए कामयाबी भरा रहा जनवरी माह, 39 नक्सली गिरफ्तार, चार का सरेंडर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। झारखंड पुलिस के लिए वर्ष 2020 का जनवरी महीना बहुत ही सफलतापूर्ण व कामयाबी भरा रहा। राज्य की पुलिस ने नक्सल फ्रंट पर अपने बेहतर रणनीति और कामयाबी पाते हुये साल के पहले महीने में 39 नक्सलियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। वहीं पुलिसिया दबाव में आकर 04 नक्सलियों ने हथियार डाल दिये जिसमें एक नक्सली पांच लाख का इनामी थी है।

    • जनवरी महीने के आंकड़े

    राज्य की पुलिस ने वर्ष के पहले माह जनवरी में 39 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में एक जोनल और चार सबजोनल स्तर के नक्सली भी शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के मुताबिक लातेहार में नक्सल अभियान के दौरान पुलिस से लूटे गए तीन हथियारों की बरामदगी की है। वहीं 17 देशी हथियार बरामद किए गए हैं। पूरे मामले में 622 कारतूस की बरामदगी की गई है। लातेहार में पुलिस को सर्वाधिक सफलता मिली है। जहां से पुलिस ने पांच लाख लेवी की राशि, 615 कारतूस की बरामदगी की है। पुलिस ने एक माह में कुल 116.5 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है।

    • क्वालिटी गिरफ्तारी भी हुआ पांच

    राज्य के पुलिस के प्रवक्ता और आईजी अभियान साकेत कुमार सिंह के अनुसार पहले महीने में ही झारखंड पुलिस ने पांच क्वालिटी गिरफ्तारी की है। क्वालिटी गिरफ्तारी का मतलब यह होता है कि पांच ऐसे नक्सली गिरफ्तार हुए हैं जो अपने अपने संगठन में बहुत महत्वपूर्ण पद पर थे। इन नक्सलियों की गिरफ्तारी से नक्सली संगठनों को काफी नुकसान पहुंचा है।

    • चार नक्सलियों ने किया आत्मसमपर्ण

    जनवरी महीने में चार बड़े नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी कर दिया। सीनियर एसपी अनीश गुप्ता के सामने पांच लाख कुख्यात नक्सली कमांडर गोपाल गंझू ने हथियार डाल दिए।

    • ध्वस्त हुआ नक्सल कैंप

    लोहरदगा में एक नक्सल कैंप को ध्वस्त किया है। राज्यभर में चले अभियान के बाद पुलिस ने चार आईइडी, 11 डेटोनेटर, भी बरामद किया है। सर्वाधिक 13 नक्सलियों की गिरफ्तारी पलामू से हुई है। पुलिस ने नक्सलियों के लेवी की कुल 5.30 लाख रुपए की रकम जब्त की है। हालांकि एक तरफ गिरफ्तारियां और आत्मसमर्पण के आंकड़ों को देखें तो पुलिस के लिए साल 2020 का पहला महीना बेहद कामयाबी भरा रहा, लेकिन इस दौरान नक्सलियों ने भी कई जगह अपनी उपस्थिति भी दर्ज करवाई और कई वारदातों को अंजाम दिया। सबसे ज्यादा नक्सलियों ने कमर्शियल वाहनों को आग के हवाले कर दहशत फैलाया।

    #Online news jharkhand Latest news naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल-प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने मुरजाद, हजारों लोग आरपीजी सेना में शामिल
    Next Article बिहार विधानसभा चुनाव : सियासी तपिश बढ़ी, सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष तक सभी लगा रहे हैं पूरी ताकत

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.