Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा : पुलिस ने साइबर अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी कर दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल सिम और ATM कार्ड बरामद
    झारखंड

    जामताड़ा : पुलिस ने साइबर अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी कर दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल सिम और ATM कार्ड बरामद

    Team JoharBy Team JoharMarch 26, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: पुलिस ने साइबर अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी कर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि इस दौरान कई साइबर अपराधी भागने में सफल रहे. पुलिस ने अपराधियों के पास से फर्जी सिम और मोबाइल बरामद किया है. जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराधियों के गढ़ करमाटाड़ नारायणपुर थाना क्षेत्र के कई साइबर अपराधियों के अड्डे पर छापामारी अभियान चलाया. जहां पर साइबर अपराध करते रंगे हाथ दो लोगों पुलिस पकड़ने में सफल रही. जबकि कई अपराधी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. पकड़े गए साइबर अपराधी का नाम मकसूद अंसारी और मुख्तार अंसारी है.

    जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया और दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने मोबाइल सिम और एटीएम कार्ड के अलावा अन्य सामग्री भी बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक ये अपराधी बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे. गिरफ्तार लोगों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वे पहले भी साइबर क्राइम के आरोप में जेल जा चुके हैं.

    अब पुलिस पकड़े गए साइबर अपराधियों के बैंक खाते से लेन देन और संपत्ति खंगालने में लगी हुई है. पकड़े गए अपराधियों ने किन लोगों को अपना शिकार बनाया है इसकी भी जांच की जा रही है. हालांकि इस मामले को लेकर साइबर थाना की पुलिसकुछ भी बोलने से इनकार दिया है. फिलहाल पकड़े अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने साइबर थाना में मामला दर्ज करवाते हुए उन्हें जेल भेज दिया है और आगे के कार्रवाई में जुट गई है.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू: बिहार से गाड़ी को लूट कर भाग रहे अपराधियों को पलामू पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिकअप वैन और एक स्विफ्ट कार जप्त
    Next Article ऑनलाइन फ्रॉड और खरीदारी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो सोने के चेन, एक DSLR कैमरा, दो स्मार्टफोन बरमाद

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.