Jamtara : आज आयोजित नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 में प्रातः 11:00 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी किया गया है। मिहिजाम नगर परिषद (10) में 22.67% और जामताड़ा नगर पंचायत (15) में 24.09% मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि नागरिक धीरे-धीरे मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। जिला प्रशासन सभी मतदाताओं से आग्रह करता है कि वे लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
साथ ही, सामाजिक संदेश के रूप में सभी से अपील है- “शादी से दहेज हटाएं, बहु नहीं बेटी घर लाएं।” यह संदेश समाज में समानता और महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साझा किया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम इस दिशा में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।
Also Read : दुमका नगरपालिका चुनाव 2026: सुबह 11 बजे तक वोटिंग 19.75% और 31.05%


