इटकी : गीता देवी हत्याकांड का खुलासा, अनीता ने सुपारी देकर कराई थी सौतन की हत्या, चार गिरफ्तार

JoharLive Team

रांची । जिले के इटकी थाना के गढ़गांव टीकराटोली में गीता देवी उर्फ दुखनी देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैै। पुलिस के अनुुसार यह हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गयी थी। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी बेड़ो संजय कुमार ने सोमवार को पत्रकारोें को बताया कि गीता देवी की हत्या में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अनीता देवी के पति मुकेश साहू के गीता देवी के साथ अवैध संबंध थे और इसी से नाराज होकर अनिता देवी ने गीता की हत्या करायी थी। गीता को मारने के लिये अनीता ने अमर साहू के साथ मिलकर 40 हजार रुपये में शशि साहू को सुपारी दी थी। इसके बाद शशि ने गीता को घर से ले जाकर सरसोंं के खेत में गोली और चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शशि कुमार साहू, अनिता देवी, सुनील साहू और अमर साहू को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, खून लगा हुआ चाकू, स्कूटी, एक खाली खोखा, एक गोली बरामद की गयी है।

डीएसपी ने बताया कि 08 फरवरी को गीता देवी का शव बरामद किया गया था। घटना की जांच के लिये एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर इस मामले में चारो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी के अनुसार चारो आरोपितों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस की छापेमारी टीम में नीरज, पृथ्वी सेन दास, जगलाल मुंडा, वाहिद अंसारी, उदय कांत, अमर कुमार राम सहित सशस्त्र बल शामिल थे।