Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»‘कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता’, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने डीडीसी के साथ की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश
    झारखंड

    ‘कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता’, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने डीडीसी के साथ की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर की अध्यक्षता में बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग सभागार में उप विकास आयुक्तों के साथ समीक्षा बैठक हुई। यह समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। जिसमें राज्य के सभी जिलों के डीडीसी और जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मौजूद रहे।

    बैठक में सचिव चंद्रशेखर ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा, योजना नहीं है बल्कि यह ग्रामीणों के रोजगार का सृजन का सशक्त माध्यम है। इस दौरान उन्होंने सभी उप विकास आयुक्तों को मनरेगा कार्य की पूरी तरह से निगरानी की जाय और मनरेगा से संचालित योजनाऐं धरातल पर दिखाई दें, इसे सुनिश्चित करने को लेकर निर्देशित किया। बैठक में मनरेगा से संचालित योजनाओं को लेकर अन्य कई महत्वपूर्ण निर्देश उप विकास आयुक्तों को दिए।

    मानव दिवस सृजन में आवश्यक प्रगति का निदेश

    बैठक के दौरान सचिव चंद्रशेखर ने मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन में आवश्यक प्रगति का भी निदेश दिया। उन्होंने सभी डीडीसी को मानव दिवस सृजन में प्रगति लाने को कहा। साथ ही, सचिव ने सभी संबंधित डीडीसी को निर्देशित किया कि योजनाबद्ध तरीके से एक समुचित कार्य प्रारूप तैयार कर जल्द से जल्द सभी योजनाओं को पूर्ण करने की दिशा में कार्य करें। मनरेगा योजनांतर्गत सक्रिय मजदूरों का शत-प्रतिशत आधार सीडिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पूर्व की लंबित योजनों का अवलोकन कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बैठक में सचिव द्वारा जेएसएलपीएस के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गयी और उनके सफल संचालन हेतु विभिन्न दिशा-निर्देश दिये गए।

    दीदी किचन को स्थापित कर प्रोफेशनल तरीके से चलाने का दें प्रशिक्षण

    सचिव ने निदेश दिया कि पलाश मार्ट को और सुदृढ़ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “पलाश और दीदी किचन के आउटलेट जिले के मुख्य बाज़ार/दर्शनीय स्थल में खुलने चाहिए। दीदी किचन को स्थापित कर उन्हें प्रोफेशनल तरीके से चलाने का प्रशिक्षण दिया जाए। डीसीसी की बैठक में समूह के बैंक से सम्बंधित कार्यों को समीक्षा कर इनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाये। आरसेटी परियोजना अंतर्गत कैश-क्रेडिट लिंकेज से सम्बंधित विभिन्न लंबित मामलों का निष्पादन होना चाहिए।

    जिला में बंद पड़े स्कूल को करें चिन्हित

    समूह की महिलाओं का सखी के रूप में चयन कर, उनको बैंक से जोड़ना है। उन्होंने फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत चिंहित लाभुकों के वास्तविक स्थिति की जानकारी के लिए सर्वे करने का निर्देश दिया, साथ ही चयनित लाभुकों की नियमित निगरानी एवम् सहयोग दिया जाये, जिससे दिए गए आजीविका संसाधन से वो जुड़े रहें। जिला में बंद पड़े स्कूल को चिन्हित कर उसकी सूची राज्य कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

    ससमय लक्ष्य पूरा करें, नहीं मिलनी चाहिए शिकायत- सचिव

    ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं में उप विकास आयुक्त का महत्वपूर्ण रोल है। लक्ष्य पूरा करने पर ध्यान दें लेकिन शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत 75 तालाबों का जीर्णाेद्धार/निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए सचिव ने ससमय कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया। इसके अतिरिक्त रूर्बन मिशन, और जलछाजन की भी समीक्षा की गई।

    लंबित आवासों को ससमय करें पूर्ण

    प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के तहत लाभुकों को यथाशीघ्र द्वितीय किस्त विमुक्त करने का निर्देश दिया गया। राज्य में अब तक 42,413 लाभुकों को द्वितीय किस्त विमुक्त नहीं हुआ है, जिसे तुरंत विमुक्त किया जाय।

    complete pending schemes ddc Deputy Development Commissioners jharkhand ranchi review meeting Rural Development Department Secretary chandrashekhar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking News राज्य सरकार ने 7 आईपीएस का किया तबादला, अजित पीटर डुंगडुंग बने देवघर के नए एसपी
    Next Article कोडरमा : सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, एक घायल

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.