हजारीबाग: जिले के 41वें उप विकास आयुक्त के रूप में सोमवार को 39वें बैच के झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री इश्तियाक अहमद ने पदभार ग्रहण किया. इस दौरान उन्होंने सभी डीआरडीए व विकास शाखा के कर्मियों से परिचय प्राप्त किया. पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की टीम व प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ औपचारिक मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया. उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लक्ष्य को प्राप्त करना और उसे धरातल पर उतारना मेरी प्राथमिकता रहेगी.
इश्तियाक अहमद ने 41वें उप विकास आयुक्त के रूप में किया पदभार ग्रहण

