Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग होमगार्ड बहाली में अनियमितता, अभ्यर्थी शिकायत लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे
    झारखंड

    हजारीबाग होमगार्ड बहाली में अनियमितता, अभ्यर्थी शिकायत लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2021Updated:August 4, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: झारखंड में किसी भी विभाग में बहाली पर विवाद न हो, ऐसा कम ही संभव है. अब हजारीबाग होमगार्ड बहाली में अनियमितता के आरोप लग रहे हैं. इसकी शिकायतों को लेकर रोजाना अभ्यर्थी हजारीबाग जिला उपायुक्त के दफ्तर पहुंच रहे हैं. उनका कहना है पैसे लेकर शारीरिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मेधा सूची में जगह दी गई है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर हजारीबाग उपायुक्त ने होमगार्ड बहाली पर पोस्ट लिखी है. उन्होंने अभ्यर्थियों से आपत्ति दर्ज कराने और सूची में सुधार कराने का आश्वासन दिया है.

    जिला समादेष्टा कार्यालय की रक्षा वाहिनी हजारीबाग की ओर से होमगार्ड बहाली के लिए विज्ञापन निकाला गया था. विज्ञापन संख्या 1/19 के तहत हजारीबाग जिले में गृह रक्षक के नामांकन शारीरिक एवं लिखित जांच परीक्षा के बाद अब परीक्षाफल घोषित किया जा रहा है. लेकिन परीक्षाफल पर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं. नौकरी के लिए भटक रहे अभ्यर्थियों ने परीक्षाफल तैयार करने और होमगार्ड बहाली में अनियमितता के आरोप लगाए हैं.

    हर जगह गड़बड़ी

    कई अभ्यर्थियों का कहना है कि कट ऑफ मार्क से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जा रहा है. जबकि जिनके पास अर्हता है, उनकी अनदेखी की जा रही है. कई अभ्यर्थियों का कहना है कि विज्ञापन में जिन मापदंडों की बात कही गई थी, उसी की अनदेखी की जा रही है. इस कारण अब हर प्रखंड से परीक्षार्थी अपनी शिकायत लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंच रहे हैं. कई अभ्यर्थियों का कहना है कि चुरचू, बड़कागांव, मांडू, सदर प्रखंड सभी जगह गड़बड़ी की गई है.

    ‘जो शारीरिक परीक्षा नहीं पास कर पाए उनका मेधा सूची में नाम’

    अभ्यर्थियों का कहना है कि कुछ ऐसे अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जा रही है, जो शारीरिक परीक्षा में भी पास नहीं हुए थे और मेरिट लिस्ट में उनका रोल नंबर दिखा रहा है. उनका आरोप है कि पैसा लेकर नियुक्ति की जा रही है. अभ्यर्थी जिला प्रशासन से फिर से होमगार्ड बहाली की मेधा सूची निर्गत करने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे आंदोलन करेंगे.

    डीसी ने अभ्यर्थियों से मांगी आपत्ति

    इस पूरे मामले को लेकर हजारीबाग उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है. जिसमें उन्होंने कहा है कि हजारीबाग जिला अंतर्गत गृह रक्षा वाहिनी से संबंधित एवं नामांकन प्रक्रिया के क्रम में प्रकाशित मेधा सूची पर कुछ अभ्यर्थियों ने आपत्ति दर्ज कराई है. प्रथम दृष्टया सूची में विसंगति प्रतीत होती है, जिन छात्रों को आपत्ति है वह निर्धारित तिथि के पूर्व आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. निर्धारित तिथि के पूर्व दर्ज की गई आपत्तियों का निराकरण मेधा सूची के अंतिम प्रकाशन के पूर्व सुनिश्चित किया जाएगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में लगातार मूसलाधार बरसात से कच्चे घर गिरे, आवास प्लस योजना में लाभ दिलाने का प्रयास
    Next Article झुमरीतलैया में 20 साल पुराना पुल टूटा, दर्जनों गांवों के आवागमन पूरी तरह ठप

    Related Posts

    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Latest Posts

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.