Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ढुल्लू महतो के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा- बाघमारा विधायक अपनी सीट बचा लें, यही बड़ी बात
    झारखंड

    ढुल्लू महतो के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा- बाघमारा विधायक अपनी सीट बचा लें, यही बड़ी बात

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: शनिवार को भाजपा के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के सरकार विरोधी बयान पर पलटवार करते हुए जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. अपने आवासीय कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि ढुल्लू महतो को अपनी सीट बचाने की चिंता होनी चाहिए. खामखा जामताड़ा की राजनीति और हमारे पार्टी के अंदरूनी मामलों में दखल अंदाजी ना करें तो बेहतर होगा. डॉ अंसारी ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग और बलिदान की मूरत हैं. उनके बारे में कोई भी अपशब्द बर्दाश्त नहीं होगा. इरफान ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार बहुत बेहतर काम कर रही है और जनता के दिल में बस चुकी है. उन्होंने कहा कि भाजपा नकली लोगों की पार्टी बन गई है. जब से इन नकली लोगों का इस पार्टी में पैठ बनना शुरू हो गया है, तभी से वह लोग इस पार्टी के बड़े हीतैसी बन गए हैं. जो सही मायने में पार्टी के लोग हैं, उन्हें दरकिनार कर दिया गया है.

    भाजपा भगवान राम को बना रही राजनीतिक मोहरा

    विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राम सभी के भगवान हैं. जो सत्य करता है, उसके अंदर राम है. पर भाजपा के लोगों ने इन्हें भी अपना राजनीतिक मोहरा बना दिया है. उन्होंने कहा कि मैं अल्पसंख्यक होकर भी इस क्षेत्र में कई मंदिर बनवा चुका हूं.  इस नाते तो मुझे भी अयोध्या में जाने का निमंत्रण मिलना चाहिए. उन्होंने अपने नागपुर दौरे की चर्चा करते हुए कहा कि हमने वहां देखा कि किस तरह आरएसएस के लोग भोले-भाले मासूम बच्चों को गलत रास्ते पर ले जा रहे हैं. उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप लगाया कि संघ के द्वारा भोले-भाले बच्चों को गुमराह कर समाज विरोधी बनाया जा रहा है और उन्हें गलत प्रशिक्षण दिया जा रहा है. डॉ अंसारी ने दावे के साथ कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में भारी बहुमत के साथ राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के तरफ से प्रधानमंत्री बनेंगे.

    ये भी पढ़ें: ढुल्लू महतो ने जारी किया आरोप पत्र, कहा- अगर गलत नहीं तो ईडी का सामना करे हेमंत

    आज की खबर इंडिया गठबंधन करंट न्यूज कांग्रेस जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज डॉ इरफान अंसारी ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्रधानमंत्री बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो भगवान राम मुख्य समाचार राहुल गांधी लेटेस्ट न्यूज विधायक इरफान अंसारी सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमजदूरों ने किया झरिया विधायक व बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन, उत्पादन बाधित
    Next Article रिम्स में इलाज करा रहा नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.