Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»GST नियमों में बदलाव के बाद बढ़ गए IPL टिकट के दाम… जानिए क्यों
    खेल-सिनेमा

    GST नियमों में बदलाव के बाद बढ़ गए IPL टिकट के दाम… जानिए क्यों

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    GST
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : नई दिल्ली में आयोजित GST काउंसिल की 56वीं बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि GST स्लैब में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब GST में केवल दो मुख्य स्लैब होंगे- 5% और 18%। पहले मौजूद 12% और 28% स्लैब को समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा, विलासिता और हानिकारक वस्तुओं (Luxury & Harmful Goods) के लिए एक नया 40% टैक्स स्लैब लागू किया गया है। यह नई व्यवस्था 22 सितंबर, 2025 से पूरे देश में लागू होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि PM मोदी की पहल पर यह सुधार किया गया है और सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने इस निर्णय में सहयोग दिया।

    IPL और प्रो कबड्डी लीग के टिकट होंगे महंगे

    इस फैसले का सीधा असर क्रिकेट और कबड्डी प्रशंसकों पर पड़ेगा। GST काउंसिल ने आईपीएल जैसे प्रीमियम स्पोर्ट्स इवेंट्स को “लक्जरी एक्टिविटी” की श्रेणी में रखते हुए इस पर 40% GST लगाने का निर्णय लिया है। पहले आईपीएल टिकटों पर 28% टैक्स लागू था। अब स्टेडियम में IPL मैच देखने के लिए दर्शकों को अधिक कीमत चुकानी होगी। हालांकि, सामान्य क्रिकेट मैचों पर अभी 18% GST ही लागू रहेगा।

    इसके अलावा, भारत की दूसरी सबसे लोकप्रिय खेल लीग, प्रो कबड्डी लीग के टिकटों पर भी 40% GST लागू होगा, जिससे इनके दाम बढ़ जाएंगे।

    IPL टिकटों की कीमतों पर असर

    नए टैक्स स्लैब के बाद, 1,000 रुपये के बेस वैल्यू वाले IPL टिकट की कीमत, जो पहले 28% GST के साथ 1,280 रुपये थी, अब 40% GST के साथ 1,400 रुपये हो जाएगी। यानी प्रत्येक 1,000 रुपये के टिकट पर 120 रुपये की अतिरिक्त लागत आएगी।

    इसी तरह, 5,000 रुपये के बेस वैल्यू वाले टिकट की कीमत, जो पहले 6,400 रुपये थी, अब बढ़कर 7,000 रुपये हो जाएगी। वहीं, 2,000 रुपये के टिकट की कीमत, जो पहले 2,560 रुपये थी, अब 2,800 रुपये होगी।

    Also read : रिनपास के 100 साल पूरे : रांची में तीन दिवसीय शताब्दी समारोह शुरू, CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

    GST नियमों में बदलाव के बाद बढ़ गए IPL टिकट के दाम... जानिए क्यों IPL ticket prices increased after changes in GST rules... Know why
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में 24 घंटे में दो वारदात, कानून-व्यवस्था ध्वस्त, कारोबारी से दिनदहाड़े 30 लाख की लूट…
    Next Article रिनपास में जल्द देखने को मिलेंगे कई बड़े बदलाव, सारी कमियां होंगी दूर : CM हेमंत सोरेन

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा के आरोपों पर कोच सुधीर गोल्ला का पलटवार, कहा- सारे इल्जाम झूठे

    July 15, 2026
    आदिवासी

    क्या बढ़ सकती है भोलानाथ सिंह की मुश्किलें? असुंता लकड़ा की शिकायत पर खेल मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश

    July 14, 2026
    आदिवासी

    जानिए, इंग्लैंड को धूल चटाने वाली आदिवासी खिलाड़ी कौन है?

    July 14, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    खेल-सिनेमा

    पहले ODI की 52वीं सालगिरह : हेडिंग्ले की हार ने लिखी थी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.