Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2025 : ईडन गार्डन्स में आज भिड़ेंगी कोलकाता और पंजाब की टीमें, पिछली हार का बदला लेने उतरेगी KKR
    खेल-सिनेमा

    IPL 2025 : ईडन गार्डन्स में आज भिड़ेंगी कोलकाता और पंजाब की टीमें, पिछली हार का बदला लेने उतरेगी KKR

    Team JoharBy Team JoharApril 26, 2025Updated:April 26, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोलकाता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 44वां मुकाबला आज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होने वाला है, जहां कोलकाता अपनी घरेलू जमीन पर जीत हासिल कर अंक तालिका में मजबूती पाना चाहेगी, वहीं पंजाब 12 अंकों की ओर बढ़ने की कोशिश करेगी. इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी. पहली भिड़ंत में पंजाब ने कोलकाता को हराया था, ऐसे में KKR इस बार जीत दर्ज कर उस हार का बदला लेने की फिराक में है.

    पिच रिपोर्ट : बल्लेबाजों की बहार

    ईडन गार्डन्स की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है, जिससे तेज शुरुआत की उम्मीद की जा सकती है. हालांकि तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में उछाल और सीम मूवमेंट से थोड़ी मदद मिल सकती है. स्पिनर्स की भूमिका मिडल ओवर्स में अहम हो सकती है. इस सीजन ईडन गार्डन्स पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 200 रहा है, और तीन बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकती है.

    दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में संघर्षरत

    पंजाब किंग्स ने अब तक 8 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है और 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. 10 अंकों के साथ वे पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर हैं और उनका नेट रन रेट +0.177 है. दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति और भी खराब है. 8 मैचों में महज़ 3 जीत के साथ KKR 6 अंकों पर है और +0.212 के नेट रन रेट के साथ 7वें पायदान पर खिसक गई है.

    टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

    इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में उपलब्ध होगी, जिसमें 4K रिजॉल्यूशन और कई भाषा विकल्पों के साथ लाइव आंकड़े भी देखे जा सकते हैं.

    संभावित प्लेइंग-XI

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, मोईन अली, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

    पंजाब किंग्स (PBKS) : श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्को यान्सन, प्रियांश आर्य, नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह.

    फैंस को एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है और सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि क्या कोलकाता घरेलू मैदान का फायदा उठा पाती है या फिर पंजाब एक बार फिर बाजी मारता है.

    Also Read : महिला की संदिग्ध मौ’त, ससुराल वालों पर ह’त्या का आरोप

    Also Read : झारखंड में आज से कई जिलों में आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें वेदर अपडेट

    Ajinkya Rahane Andre Russell Arshdeep Singh Cricket Eden Gardens Eden Gardens match Indian Premier League IPL 2025 IPL 2025 Match 44 IPL 2025 Updates Josh Inglis KKR vs PBKS KKR vs PBKS rivalry Kolkata Knight Riders Marco Jansen Marcus Stoinis Moeen Ali Punjab kings Rinku Singh Shreyas Iyer Sunil Narine Varun Chakaravarthy Venkatesh Iyer अजिंक्य रहाणे अर्शदीप सिंह आईपीएल 2025 आईपीएल 2025 अपडेट्स आईपीएल 2025 मुकाबला 44 आंद्रे रसेल इंडियन प्रीमियर लीग ईडन गार्डन्स ईडन गार्डन्स मैच केकेआर vs पीबीकेएस केकेआर बनाम पीबीकेएस मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट जोश इंग्लिस मार्कस स्‍टोइनिस मार्को यान्सन मोईन अली रिंकू सिंह वरुण चक्रवर्ती वेंकटेश अय्यर श्रेयस अय्यर सुनील नारायण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आज से कई जिलों में आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें वेदर अपडेट
    Next Article रिम्स के डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, जल्द मिल सकता है Promotion

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026
    क्राइम

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    Latest Posts

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.