Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»“देश की पहली महिला शिक्षिका और महिला अधिकार कार्यकर्ता: सावित्रीबाई फुले की प्रेरणादायक जीवन कहानी”
    देश

    “देश की पहली महिला शिक्षिका और महिला अधिकार कार्यकर्ता: सावित्रीबाई फुले की प्रेरणादायक जीवन कहानी”

    Team JoharBy Team JoharJanuary 3, 2025Updated:January 3, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क :- साल का तीसरा दिन भारत के इतिहास में बेहद अहम घटना का साक्षी रहा है। इस दिन की सबसे खास बात यह है कि भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म इसी दिन हुआ था। तीन जनवरी, 1831 को जन्मीं सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रधानाचार्या और पहले किसान स्कूल की संस्थापिका थीं। सावित्रीबाई ने अपना पूरा जीवन एक मिशन की तरह व्यतीत किया। 

    सावित्रीबाई फुले का जन्म तीन जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव में हुआ था। सावित्रीबाई फुले को समाज सेविका, नारी मुक्ति आंदोलन में हिस्सा लेने वाली और देश की पहली अध्यापिका के रूप में जाना जाता है।

    लंबे संघर्ष से बदला समाज

    19वीं सदी में महिलाओं को पढ़ने का अधिकार नहीं था। सिर्फ ऊंची जाति के पुरुष ही पढ़ाई करते थे। सावित्रीबाई भी शादी के समय तक स्कूल नहीं गई थीं। उनके पति तिसरी कक्षा तक पढ़े थे। इसके बाद सावित्रीबाई ने अपने पति से ही शिक्षा ली और महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, छुआछूत, सतीप्रथा, बाल विवाह और विधवा विवाह को लेकर समाज में चेतना फैलाई थी। उन्होंने अंधविश्वास और रूढ़िवादी धारणाओं को तोड़ने के लिए लंबा संघर्ष किया। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर लड़कियों के लिए 18 स्कूल खोले। साल 1848 में उन्होंने पुणे में देश के पहले बालिका स्कूल की शुरुआत की थी।

    प्लेग मरीजों की मदद करते हुए गई जान

    सावित्रीबाई फुले जब स्कूल जाती थीं तो लोग उन पर गोबर फेंकते थे और पत्थर मारते थे। वह हमेशा बैग में एक साड़ी लेकर जाती थीं और स्कूल जाकर साड़ी बदलती थीं। इसके बाद बच्चों को पढ़ाती थीं। उन्होंने मराठी साहित्य में भी अहम योगदान दिया। 1890 में पति की मौत के बाद उन्होंने उनके अधूरे काम पूरे करने का फैसला किया और 1897 में प्लेग के मरीजों की मदद करते हुए उनकी जान गई। समाज में उनके योगदान को देखते हुए उनके लिए भारत रत्न और तीन जनवरी को महिला दिवस मनाने की मांग हो चुकी है।

    भारत रत्न देने की मांग

    भारतीय जनता पार्टी के सांसद उन्मेश पाटिल ने पिछले साल लोकसभा में केंद्र सरकार से आग्रह किया था कि समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ प्रदान किया जाए। पाटिल ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मांग की थी। उन्होंने कहा था कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। पाटिल ने सरकार से आग्रह किया था कि सावित्री बाई फुले को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ दिया जाए। यह उनके प्रति सम्मान और सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    तीन जनवरी को महिला दिवस घोषित करने की मांग

    जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलपति शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित ने पिछले साल केंद्र सरकार से अनुरोध किया था कि समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती तीन जनवरी को आठ मार्च के साथ महिला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति पंडित ने कहा था कि फुले के कार्यों और योगदान की वजह से ‘‘मैं वहां पहुंच सकी हूं, जहां आज मैं हूं।’’ उन्होंने कहा था कि, सावित्रीबाई फुले के कार्यों की वजह से समाज ने प्रगति की है। आठ मार्च को महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन हमें फुले की जयंती को भी महिला दिवस के रूप में मनाना चाहिए।’’

    भारतीय जनता पार्टी की सांसद संघमित्रा मौर्य ने संसद में महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती तीन जनवरी को ‘महिला शिक्षिका दिवस’ के रूप में मनाने की मांग की थी। उन्होंने लोकसभा में कहा था ‘‘माता सावित्रीबाई फुले देश की पहली शिक्षिका होने के साथ ही महान समाज सेविका भी थीं। उन्हें और उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।’’

    First female school teacher inspiring girl. savitri bai phule study after marriage talented
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमां की बॉडी को इस हालत में देखकर हैरान रह गया बेटा
    Next Article “छोटी बहू की कलाई पर दिखा अनंत अम्बानी के लिए प्यार का प्रतीक”… 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-23 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.