Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 9:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»उद्योग और श्रम विभाग साथ मिलकर मज़दूरों के कल्याण के लिए काम करें
    झारखंड

    उद्योग और श्रम विभाग साथ मिलकर मज़दूरों के कल्याण के लिए काम करें

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : श्रम मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा है कि उद्योग एवं श्रम विभाग साथ में मिलकर मज़दूरों के कल्याण के लिए काम करें. अपनी ज़िम्मेवारी को समझे और पूरी तत्परता के साथ परिणामोन्मुखी कार्य करें. उन्होंने कहा कि काम करने की इच्छाशक्ति होगी, तो उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए बढ़िया काम कर सकते हैं. वह मंगलवार को रांची के एक स्थानीय होटल में झारखंड के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 तथा एप्रेंटिसेज एक्ट 1961 के क्रियान्वयन एवं उद्योग सुरक्षा दिवस/सप्ताह पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे. इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने 7 युवतियों को विभिन्न निजी क्षेत्र में नियुक्ति पत्र प्रदान किया.

    कोविड में अपनी ज़िम्मेवारी को बखूबी निभाया

    मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य के बाहर फंसे मज़दूरों को हवाई जहाज, ट्रेन,बस से झारखंड लाने का काम किया. उन्होंने कहा कि कोविड के समय लगभग 8 लाख मजदूर, जो राज्य के बाहर काम करते थे, उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसा भेजने का काम किया.राज्य सरकार ने कोविड महामारी के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अपनी ज़िम्मेवारी को बखूबी निभाया और मजदूरों के कल्याण की कई योजनाए चलायीं और उन्हें उन योजनाओं से जोड़कर उनकी जीविका को बढ़ाने का काम किया.

    श्रम विभाग ज़िम्मेवारी पूरी तत्परता के साथ निभा रहा

    श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि श्रम विभाग मजदूरों के कल्याणार्थ कई योजनाएँ चला रहे है. विभाग उन संसाधन एवं राशि का उपयोग कर उन तक सुख-सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रहा है. श्रम विभाग की मजदूरों के प्रति जो ज़िम्मेवारी है उसे पूरी तत्परता के साथ निभाया जा रहा है. श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवक- युवतियों को हुनरमंद बनाने का काम किया जा रहा है. राज्य के 80 प्रखण्डों में प्रशिक्षण शुरू किया गया है. प्रमंडलों में भी प्रशिक्षण देकर राज्य के युवक- युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार देने का काम किया गया है. उन्होंने कहा कि जून 2024 तक राज्य के क़रीब 20 हज़ार युवक- युवतियों को रोज़गार से जोड़ने का काम किया जायेगा.

    सरकार लोगों के कल्यानार्थ बनाती है नियमावली

    मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मज़दूरों के कल्याण के लिए कुछ नियमावली बनाती है. राज्य सरकार अभी झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 को लागू कर रही है. उन्होंने कहा कि नियमावली लागू करने के साथ शुरू में कुछ दिक़्क़त आती है, लेकिन नियमावली को समझने पर वो समय के साथ एडजस्ट कर जाती है. उन्होंने उद्योग जगत एवं नियोजन देने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों से कहा कि किसी भी तरह का कोई सुझाव हो या कोई समस्या हो, तो बेझिझक मुझसे मिले या विभाग के सचिव से मिल कर बात करें. आपके सुझाव पर विचार किया जाएगा और समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

    योजनाओं का होना चाहिए व्यापक प्रचार-प्रसार

    श्रम सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि सरकार मजदूरों के कल्याण के लिये कई योजनाएँ चला रही है. उन्होंने कहा कि किसी मजदूर की मृत्यु विदेश में हो जाने पर राज्य सरकार 5 लाख तक की राशि देती है. उन्होंने कार्यशाला में मौजूद उद्योग एवं श्रम जगत के  प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रम सुधारों की चर्चा करना ज़रूरी है. यदि आपके पास कोई सुझाव और शिकायत है, तो उसे निःसंकोच बतायें, आपकी बातें ज़रूर सुनी जाएंगी. उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं की जानकारी मजदूरों को नहीं है, इसका व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए. इस अवसर पर उद्योग सचिव जितेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे.

    इसे भी पढ़ें: संदेशखाली केस में ममता सरकार को हाई कोर्ट से झटका, कहा-आज शाम तक ‘शाहजहां शेख को CBI को सौंपें

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंदेशखाली केस में ममता सरकार को हाई कोर्ट से झटका, कहा-आज शाम तक ‘शाहजहां शेख को CBI को सौंपें
    Next Article 10 मई तक मालदीव से चले जाएंगे भारतीय सैनिक : मोहम्मद मुइज्जू

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.