Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 3:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»Indian Film Festival of Melbourne 2025: सितारों से सजी शाम, अभिषेक बच्चन और नीरज घेवन ने जीते बड़े अवॉर्ड…
    मनोरंजन

    Indian Film Festival of Melbourne 2025: सितारों से सजी शाम, अभिषेक बच्चन और नीरज घेवन ने जीते बड़े अवॉर्ड…

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2025 का आयोजन 14 अगस्त से मेलबर्न में किया गया। भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर सम्मानित करने वाले इस महोत्सव में सितारों का मेला लगा। बीती रात हुए अवॉर्ड समारोह में कई दिग्गज कलाकारों और फिल्मकारों को सम्मानित किया गया।

    अभिषेक बच्चन को उनकी फिल्म “I Want to Talk” में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद भावुक पल है, क्योंकि तीन साल पहले भी वे इसी मंच पर आए थे और अब फिर से सम्मानित होना उनके करियर का खास अनुभव है। उन्होंने इस फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

    निर्देशक नीरज घेवन की फिल्म “होमबound” ने इस साल का अवॉर्ड समारोह अपने नाम कर लिया। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का खिताब मिला और घेवन को बेस्ट डायरेक्टर के सम्मान से नवाज़ा गया।

    अवार्ड्स की लिस्ट में और भी बड़े नाम शामिल रहे। गीता कैलासम को अंगम्मल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला, जबकि जयदीप अहलावत को पाताल लोक सीज़न 2 में दमदार भूमिका के लिए बेस्ट एक्टर (सीरीज़) चुना गया। इसी श्रेणी में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब निमिषा सजयन को डब्बा कार्टेल के लिए मिला।

    विशेष श्रेणियों में आमिर खान को एक्सीलेंस इन सिनेमा, अरविंद स्वामी को लीडरशिप इन सिनेमा, वीर दास को डिसरप्टर अवॉर्ड, अदिति राव हैदरी को डाइवर्सिटी इन सिनेमा और बाक्शो बॉन्डी को इक्वालिटी इन सिनेमा का अवॉर्ड दिया गया।

    शॉर्ट फिल्मों की कैटेगरी में भारत से धनंजय संतोष गोरेगांवकर की कलर पेंसिल्स और ऑस्ट्रेलिया से डेविड लियू की ड्रिफ्टर्स विजेता रहीं।

    मेलबर्न का यह फिल्म फेस्टिवल भारतीय सिनेमा की रचनात्मकता और विविधता को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने का बड़ा मंच साबित हुआ।

    Also read:रांची की रवीना ने बॉलीवूड की इस film में बिखेरा अभिनय का जलवा

    Aamir Khan Excellence in Cinema Abhishek Bachchan Best Actor Aditi Rao Hydari Arvind Swami Geeta Kailasam IFFM 2025 winners Indian cinema awards Indian Film Festival of Melbourne 2025 Jaideep Ahlawat Melbourne film festival Neeraj Ghaywan Best Director Nimisha Sajayan Veer Das
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article484 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे हाईटेक CCTV कैमरे, यात्रियों की सुरक्षा होगी और मजबूत
    Next Article हमने एक ऐसे जननेता को खो दिया है जो हमेशा समाज के लिए समर्पित रहे : केशव महतो कमलेश

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    परशुराम जयंती पर ‘महा अवतार परशुराम’ का एलान, दिसंबर 2027 में होगी रिलीज

    April 20, 2026
    मनोरंजन

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजेगी किलकारी, कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी का किया ऐलान

    April 19, 2026
    Latest Posts

    प्रश्नपत्र लीक केस में रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, पटना में कई ठिकानों पर छापेमारी

    April 20, 2026

    क्रिकेट के मैदान से आध्यात्मिक गलियारों तक: विराट कोहली की वृंदावन यात्रा का क्या है खास कनेक्शन

    April 20, 2026

    कोल्हान में पेट्रोल-डीजल का संकट गहराया, पंपों पर लंबी कतारें; जादूगोड़ा में 50 रुपये तक सीमित बिक्री

    April 20, 2026

    चतरा में अनियंत्रित वाहन का आतंक, बाउंड्री तोड़ घर में घुसा हाईवा

    April 20, 2026

    टाटानगर रेल नेटवर्क को मिलेगी मजबूती, पांड्रासाली-कांड्रा के बीच बनेंगी दो नई लाइनें

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.