Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»भारत ने कनाडा के आरोपों को किया खारिज, जानें क्या है पूरा मामला
    ट्रेंडिंग

    भारत ने कनाडा के आरोपों को किया खारिज, जानें क्या है पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2023Updated:September 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोपों पर भारत ने करारा जवाब देते हुए उनके सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार सुबह पीएम ट्रूडो के आरोपों को निराधार करार दिया है. भारत सरकार ने कनाडा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसे आरोप खालिस्तानियों और चरमपथियों से ध्यान हटाने के लिए लगाए जा रहे हैं.  भारत ने कनाडा के आरोपों का जवाब देते हुए यह भी कहा कि कनाडा सरकार भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. हमारी कानून के शासन के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता है.

    कनाडा ने आतंकियों को दिया आश्रय : विदेश मंत्रालय

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार सुबह पीएम ट्रूडो के आरोपों को निराधार करार दिया है. वहीं,  भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा के पीएम द्वारा दिए गए ऐसे बयान खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की एक कोशिश है, जिसे कनाडा में आश्रय मिलता रहा है.

    हरदीप सिंह की हत्या के पीछे भारत नहीं : विदेश मंत्रालय

    भारत ने आगे कहा कि कनाडा में हत्या, मानव तस्करी और संगठित अपराध सहित कई अवैध गतिविधियों के मामले सामने आते रहे हैं. हरदीप सिंह की हत्या के पीछे भारत का कोई हाथ नहीं है.

    कनाडा ने भारतीय राजनयिक को किया निष्कासित

    बता दें कि जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत के खिलाफ टिप्पणी की थी. दावा किया था कि कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या हरदीप सिंह की हत्या के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कनाडा में उनके एक नागरिक की हत्या के पीछे दूसरे देश या सरकार की संलिप्तता स्वीकार नहीं की जा सकती है. इसके बाद हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ बताकर कनाडा ने भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया है.

    Canada PM Justin Trudeau India Canada India rejects Canada's allegations Indian Foreign Ministry Khalistani terrorists कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो खालिस्तानी आतंकी भारत कनाडा भारत ने कनाडा के आरोपों को खारिज किया भारतीय विदेश मंत्रालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 19 September 2023 : तुला, मेष, मिथुन समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article …और वार्ड में तैनात डॉक्टर को अचानक पीटने लगा शख्स, जानें क्या है मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    चाईबासा

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.