Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»इस्लामाबाद हमले पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया, विदेश मंत्रालय ने पाक PM के आरोपों को बताया “निराधार”
    देश

    इस्लामाबाद हमले पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया, विदेश मंत्रालय ने पाक PM के आरोपों को बताया “निराधार”

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इस्लामाबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा लगाए गए आरोपों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान का यह बयान “निराधार और भ्रामक” है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय उसकी इन चालों से गुमराह नहीं होगा।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, “भारत स्पष्ट रूप से उन झूठे और बेबुनियाद आरोपों को खारिज करता है जो बौखलाए पाकिस्तानी नेतृत्व द्वारा लगाए जा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “यह पाकिस्तान की एक पुरानी रणनीति है अपने देश के अंदर चल रही राजनीतिक अस्थिरता और सैन्य हस्तक्षेप से जनता का ध्यान हटाने के लिए भारत पर झूठे आरोप लगाना।” जायसवाल ने कहा कि “अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस वास्तविकता को जानता है और पाकिस्तान की ध्यान भटकाने वाली कोशिशों से गुमराह नहीं होगा।” अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, PM शहबाज शरीफ ने बिना किसी सबूत के भारत को इस्लामाबाद और वाना में हुए आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया था। वहीं भारत ने इसे “राजनीतिक नाटक” बताया है।

    डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को इस्लामाबाद के G-11 सेक्टर में जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर एक आत्मघाती बम विस्फोट हुआ था। इस धमाके में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई और 36 लोग जख्मी हो गए। यह विस्फोट उस समय हुआ जब राजधानी में कई अहम कार्यक्रम चल रहे थे जिनमें अंतर-संसदीय अध्यक्षों का सम्मेलन, छठा मार्गल्ला संवाद, और रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच क्रिकेट मैच शामिल थे।

    भारत ने कहा कि पाकिस्तान लगातार वैश्विक मंचों पर भारत के खिलाफ झूठ फैलाने की कोशिश करता है, जबकि सच यह है कि पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ बन चुका है। यहां आतंकियों को पनाह और संरक्षण मिलता है, जिनमें ओसामा बिन लादेन, हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे नाम शामिल हैं।

    Also Read : पटना साहिब गुरुद्वारा हाई अलर्ट पर: दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा बढ़ी, गेट पर लगेंगे मेटल डिटेक्टर

    India reacts strongly to Islamabad attack – Ministry of External Affairs calls Pak PM's allegations "baseless" इस्लामाबाद हमले पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया — विदेश मंत्रालय ने पाक PM के आरोपों को बताया “निराधार”
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब झारखंड में अनिवार्य हुआ पालतू कुत्तों और बिल्लियों का पंजीकरण
    Next Article UPSC Mains Result 2025 जारी: 2736 उम्मीदवार सफल, जल्द होगा इंटरव्यू राउंड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी? 10 नवंबर को किताब में खुलेंगे सारे राज़

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “चीन को अब और क्लीन चिट नहीं”: अरुणाचल में फेस-ऑफ पर खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा, सुरक्षा और व्यापार पर उठाए सवाल

    October 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया पर खबर रिपोस्ट करने से नहीं चलेगा केस, कर्नाटक हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चीन के पास मोदी का कौन सा राज है, जिसके कारण वे हर बार बिछ जाते हैं? बीजेपी के हमले पर पवन खेड़ा का पलटवार

    October 23, 2026
    Latest Posts

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.