Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»स्वदेशी से ही सशक्त होगा भारत: काशी से पीएम मोदी का राष्ट्रव्यापी आह्वान…
    देश

    स्वदेशी से ही सशक्त होगा भारत: काशी से पीएम मोदी का राष्ट्रव्यापी आह्वान…

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 2200 करोड़ रुपये की 52 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सेवापुरी के बनौली गांव में आयोजित जनसभा में उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

    अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है जब भारतवासी यह संकल्प लें कि वे केवल वही वस्तुएं खरीदेंगे, जिन्हें भारत के श्रमिकों और कारीगरों ने अपने पसीने से बनाया है। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ को जन-आंदोलन बनाने पर ज़ोर देते हुए कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

    पीएम ने कहा कि आज जब दुनिया की अर्थव्यवस्था अस्थिरता के दौर से गुजर रही है और सभी देश अपने-अपने हितों पर केंद्रित हो रहे हैं, तब भारत को भी अपने आर्थिक हितों को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने कहा कि किसान, लघु उद्योग और स्थानीय रोजगार भारत की प्रगति के मूल स्तंभ हैं, और सरकार इन सभी क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

    प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि एक नागरिक के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दें। हमें यह निर्णय लेना होगा कि हम क्या खरीदते हैं और किस आधार पर खरीदते हैं। अब हमें एक ही तराजू अपनाना होगा—वह है भारत में बना हुआ, भारत के श्रम और कौशल से निर्मित सामान।

    उन्होंने देश के दुकानदारों से भी आग्रह किया कि वे केवल स्वदेशी वस्तुएं बेचने का संकल्प लें। आने वाले त्योहारों के अवसरों पर भी लोगों से केवल स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत में होने वाली शादियों में भी स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यही महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करेगी।

    'Kashi' Banaras Indian Economy Local to global Make in India Modi in Kashi Narendra Modi speech PM modi Self-reliant India Swadeshi movement Swadeshi sankalp Varanasi visit Vocal for Local
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleज्वेलरी दुकान के बहार मिली किराना व्यवसायी की बॉडी, ह’त्या का आरोप
    Next Article Breaking : अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटर्वक का खुलासा, अमेरिका भेजने की साजिश नाकाम व करोड़ों की ठगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम 6 समुदायों को ST दर्जा मिलेगा या फिर बढ़ेगा इंतजार?

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.