Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»करतारपुर गलियारे के उद्घाटन से पहले भारत-पाकिस्तान में जुबानी जंग जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    करतारपुर गलियारे के उद्घाटन से पहले भारत-पाकिस्तान में जुबानी जंग जारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2019No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    इस्लामाबाद : सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के मौके पर भारत और पाकिस्तान के बीच नवनिर्मित करतारपुर गलियारे के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर भी दोनों देशों के बीच जुबानी जंग जारी रही।
    पाकिस्तान ने इस मौके पर करतारपुर गलियारे का दौरा करने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से दिये गये ‘रियायतों’ को ठुकराने के नरेंद्र माेदी सरकार के निर्णय पर खेद जताया है।
    पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने कहा, “एक विशेष प्रोत्साहन के रूप में, पाकिस्तान ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बाबा गुरु नानक की 550वीं जयंती के शुभ अवसर पर रियायतों की घोषणा की। लेकिन सिख भावनाओं की घोर उपेक्षा करते हुए भारत ने इसे साफ ठुकरा दिया है।” उन्होंने कहा, “अगर भारत तीर्थयात्रियों के लिए इन सुविधाजनक उपायों का लाभ नहीं उठाना चाहता है, तो यह भारत की पसंद है।”
    पाकिस्तान की प्रतिक्रिया भारतीय विदेश मंत्रालय के उस कथन के बाद आई जिसमें कहा गया कि नव स्थापित गलियारे के माध्यम से करतारपुर गुरुद्वारे के लिए सिख तीर्थयात्रियों की यात्रा गलियारे के संचालन को नियंत्रित करने वाले द्विपक्षीय समझौते के अनुसार आयोजित की जाएगी।
    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इससे पहले कहा, “पाकिस्तान से विरोधाभासी रिपोर्टें आ रहीं हैं।”
    श्री कुमार की यह टिप्पणी पाकिस्तान की सेना के बयान के बाद आयी है जिसमें सेना के प्रवक्ता ने कहा कि करतारपुर आने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए वीजा जरूरी होगा। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट करके घोषणा की थी कि उद्घाटन के मौके पर नौ से 12 नवंबर के बीच तीर्थयात्रियों को पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी।
    वास्तविक स्थिति पूछे जाने पर श्री कुमार ने कहा कि दोनों देशों के बीच एक करार पर दस्तखत किये गये हैं और उसमें पासपोर्ट की अनिवार्यता लिखी है। वास्तविकता में यात्रा का यह नियम तब तक लागू होगा जब तक कि समझौते के संशोधित स्वरूप पर दस्तखत ना हो जाएं। पाकिस्तान या भारत को समझौते में एकतरफा बदलाव करने या घोषणा करने का कोई हक नहीं है।
    डॉ फैसल ने अपने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि पाकिस्तान सरकार ने विशेष रियायत देते हुए पासपोर्ट की आवश्यकता और तीर्थयात्रियों के तीर्थयात्रा से 10 दिन की अग्रिम सूचना देने की अनिवार्यता को माफ कर दिया था। इसके अलावा, प्रति तीर्थयात्रियों के लिए 20 डॉलर सेवा शुल्क भी 9 से 12 नवंबर के बीच तक माफ किए गए थे।
    विशेष रियायतें, जिनकी घोषणा प्रधानमंत्री की ओर से ट्विटर के माध्यम से की गयीं विशेष रियायतों के बारे में पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग और भारत सरकार को औपचारिक रूप से अवगत करा दिया है।
    सरकार शनिवार को वीजा मुक्त गलियारे के उद्घाटन के अवसर पर लगभग 10,000 सिखों के गुरुद्वारे का दौरा करने की उम्मीद कर रही है।
    क्रिकेटर से राजनेता बने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की चर्चा करते हुए श्री फैसल ने कहा, उन्हें वीजा जारी किया गया है और उद्घाटन समारोह में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा ने श्री सिद्धू के साथ करतारपुर कॉरिडोर खोलने का विचार पहली बार साझा किया था जब उन्होंने पिछले साल श्री इमरान खान के आमंत्रण पर पाकिस्तान का दौरा किया था। बाद में, श्री सिद्धू इस परियोजना के आधारशिला समारोह के लिए भी आए।
    भारतीय मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान सरकार की ओर से श्री सिद्धू को जारी किया गया निमंत्रण कार्ड का क्रम संख्या 01 0001 है।
    श्री फैसल इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक के उस बयान के संबंध में सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर का उपयोग करने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए पासपोर्ट को आवश्यक बताया था। उन्होंने कहा,“यह विदेश कार्यालय की औपचारिक स्थिति है और आईएसपीआर का बयान भी इसके अनुरूप है।”
    यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान सीमा पार रहने वाले परिवारों की सुविधा के लिए कारगिल और लद्दाख के साथ भी ऐसा ही गलियारे खोलना चाहेगा, तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अधिक मार्ग खोलने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कई मामलों पर चर्चा करने में भारत की झिझक एक बड़ी बाधा है।”

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 08 नवंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए
    Next Article अयोध्या: फैसले से पहले सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने यूपी के डीजीपी को किया तलब, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ऑनलाइन खतियान में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज, सीएम से जाति के कॉलम में सुधार का अनुरोध

    October 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.