Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर कल से रांची में, 15 राज्य हो रहे शामिल
    झारखंड

    इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर कल से रांची में, 15 राज्य हो रहे शामिल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन 7 से 17 फरवरी तक रांची के मोराबादी मैदान में किया जाएगा। इस ट्रेड फेयर में 8 अंतर्राष्ट्रीय देश और झारखंड समेत 15 राज्य भाग ले रहे हैं। ट्रेड फेयर में रियल एस्टेट, होम एंड डेकॉर, फाइनेंस, लाइफस्टाइल, फर्नीचर एंड इंटीरियर, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रोसेस्ड फूड, हेल्थकेयर, हैंडीक्राफ्ट्स समेत 35 हजार से अधिक प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी की जाएगी।

    इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का विधिवत उद्घाटन 8 फरवरी को शाम 4 बजे होगा। ट्रेड फेयर स्थल पर रोजाना नई-नई एक्टिविटी की जाएगी, जिनमें स्टैंडअप कॉमेडी, कवि सम्मेलन, डॉग शो, आईआईएम द्वारा ड्रम सर्किल का आयोजन, फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन, निःशक्त बच्चों के लिए कार्यक्रम शामिल हैं।

    ट्रेड फेयर के माध्यम से स्टार्टअप्स को भी प्रमोट करने की कोशिश की गई है, जिस क्रम में न्यूनतम दर पर स्टॉल्स उपलब्ध कराए गए हैं। मेला परिसर में प्रत्येक दिन आगंतुकों का आगमन होगा। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल्स के रूप में ट्रेड फेयर को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए उपाध्यक्ष राहुल साबू और ज्योति कुमारी ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार के प्रति आभार जताया।

    जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स के अमिताभ घोष और अचिंत्य घोराई ने बताया कि रोजाना सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक ट्रेड फेयर चलेगा। इंट्री फी 30 रुपये है। स्टॉलधारियों द्वारा खरीदारी पर ग्राहकों के लिए आकर्षक गिफ्ट भी रखी गई है।

    Read also: झारखंड के हज यात्रियों को जमा करना होगा अपना पासपोर्ट, जानें क्यों

    Read also:झारखंड में लागू होगी AI पॉलिसी, इस विभाग को मिली जिम्मेदारी

    Read also:झारखंड में जल्द होगी 60 हजार शिक्षकों की बहाली

    Read also: झारखंड और बंगाल कई मामलों में एक जैसी गतिविधियों के साथ बढ़ रहे आगे : CM हेमंत सोरेन

    Read also: झारखंड को कैंसर मुक्त करने के लिये हेल्थ मिनिस्टर उठाने जा रहे कड़े कदम, क्या बोले… जानिये

    Read also: अनुराग गुप्ता बने झारखंड के DGP, अधिसूचना जारी

    jharkhand Jharkhand news Johar Live Johar live update News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएयरफोर्स Mirage 2000 हुआ हादसे का शिकार, टुकड़ों में बंटा प्लेन
    Next Article पाकुड़ में आयोजित हुआ मासिक अपराध गोष्ठी, SDPO ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.