रांची : हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर का चौथा मैच इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. इस दौरान इंडिया की टीम शुरू से ही न्यूजीलैंड पर हावी रही. यही वजह है कि इंडिया की टीम ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हरा दिया. इंडिया की ओर से संगीता कुमारी उदिता और ब्यूटी डुंगडुंग ने एक-एक गोल किया. न्यूजीलैंड की ओर से हूल मेगन ने एक गोल किया.
अपने पहले मैच में शनिवार को अमेरिका के खिलाफ 0-1 की निराशाजनक हार के बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के शुरुआती मिनट में गोल करके शानदार शुरुआत की. नेहा ने सर्कल में सलीमा टेटे के लिए शॉट सेट किया और सिमडेगा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी संगीता कुमारी ने इसे शानदार फिनिशिंग टच दे दिया. हालांकि अगले ही मिनट में न्यूजीलैंड को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिल गया, लेकिन टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी. इस बीच, भारत ने धैर्यपूर्वक अपने खेल को आगे बढ़ाया और न्यूजीलैंड की डिफेंस को कमजोर कर दिया.
दोनों टीमों को अगले मिनटों में फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला. लेकिन इस बार न्यूजीलैंड को सफलता मिली और मेगन हल ने 9वें मिनट में गोल करके न्यूजीलैंड को मुकाबले में बराबरी दिला दी. इसके चार मिनट बाद ही लालरेमसियामी ने सर्कल में अच्छा प्रदर्शन करके भारत को फिर से पेनल्टी कॉर्नर दिला दिया. इस बार बर्थडे गर्ल उदिता ने एक तेज-तर्रार शॉट के साथ इस पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया. भारत ने पहले क्वार्टर में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 14वें मिनट में अपनी बढ़त 3-1 कर ली, जब झारखंड की दो खिलाड़ियों-सलीमा की मदद से ब्यूटी डुंगडुंग ने मेजबान टीम के लिए तीसरा गोल करने का काम किया. टीम की स्पीड थोड़ी धीमी हो गई. लेकिन ब्यूटी, सलीमा और दीपिका ने जोरदार शानदार दिखाकर खचाखच भरे घरेलू दर्शकों को सीटों पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors