Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»भारत ने तीसरे T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया
    खेल-सिनेमा

    भारत ने तीसरे T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के तेजतर्रार अर्धशतक और श्रेयस अय्यर के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी से भारत ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बनाई. वेस्टइंडीज ने सलामी बल्लेबाज काइल मायर्स (50 गेंद में 73 रन, आठ चौके, चार छक्के) के अर्धशतक से पांच विकेट पर 164 रन बनाए जिसके जवाब में भारत ने सूर्यकुमार (44 गेंद में 76 रन, आठ चौके, चार छक्के) के अर्धशतक और श्रेयस अय्यर (24) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 85 रन की साझेदारी से छह गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 165 रन बनाकर जीत दर्ज की.

    श्रृंखला के अंतिम दो मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे.भारत ने इस मैदान पर सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल करते हुए जीत दर्ज की. इससे पहले मायर्स ने ब्रैंडन किंग (20) के साथ पहले विकेट के लिए 57 और कप्तान निकोलस पूरन (23) के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन भी जोड़े. रोवमैन पावेल (23) और शिमरोन हेटमायर (20) ने भी वेस्टइंडीज के लिए उपयोगी पारियां खेली.

    भुवनेश्वर कुमार भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 35 रन देकर दो विकेट चटकाए. हार्दिक पंड्या ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर एक विकेट चटकाया.

    आवेश खान एक बार फिर बेहद महंगे साबित हुए. उन्होंने तीन ओवर में 47 रन लुटाए जबकि उन्हें कोई सफलता नहीं मिली.लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत को शुरुआत में ही झटका लगा जब कप्तान रोहित शर्मा पांच गेंद में 11 रन बनाने के बाद कमर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए.

    सूर्यकुमार अच्छी लय में दिखे. उन्होंने ओबेद मैकॉय पर तीन चौके मारे जबकि अज्लारी जोसेफ की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने डोमीनिक ड्रेक्स का स्वागत भी लगातार दो चौकों के साथ किया.

    उन्होंने अय्यर के साथ मिलकर पावर प्ले में टीम का स्कोर 56 रन तक पहुंचाया. सूर्यकुमार ने जेसन होल्डर की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा और फिर अकील हुसैन पर छक्के के साथ सिर्फ 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

    Sports
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी निलंबित IAS पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर आज सुनवाई
    Next Article झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का चौथा दिन: 4 विधायकों के निलंबन के बाद हंगामे के आसार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंड : 22 से 26 अक्टूबर तक होगी 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, 28 टीमें लेंगी हिस्सा

    October 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    Latest Posts

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.