Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, PM मोदी ने दी बधाई
    खेल-सिनेमा

    एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, PM मोदी ने दी बधाई

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2025Updated:September 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने वाली भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह जीत हासिल की। PM नरेंद्र मोदी ने इस जीत की तुलना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से की और टीम को बधाई दी।

    PM मोदी ने कहा- ‘खेल में भी ऑपरेशन सिंदूर’ 

    PM मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। नतीजा वही- भारत जीता। हमारे क्रिकेटरों को बधाई।” बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से सैन्य अभियान चलाया था, जिसमें सीमा पार जाकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया था।

    #OperationSindoor on the games field.

    Outcome is the same – India wins!

    Congrats to our cricketers.

    — Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2025

    क्रिकेट में भी भारत का दबदबा

    पहलगाम हमले के बाद यह पहला मौका था जब भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने थे। भारत ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान को तीन बार हराया- ग्रुप चरण में सात विकेट से, सुपर चार में छह विकेट से और फाइनल में पांच विकेट से।

    तिलक और कुलदीप बने जीत के हीरो

    फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। जवाब में तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में नाबाद 69 रन (3 चौके, 4 छक्के) बनाए और भारत ने 19.4 ओवर में 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। रिंकू सिंह ने विजयी चौका लगाया, जिसके बाद ड्रेसिंग रूम और दर्शक खुशी से झूम उठे। कोच गौतम गंभीर भी उत्साह में दिखे।

    2023 के बाद 2025 में भी भारत चैंपियन

    भारत ने 2023 में वनडे एशिया कप जीता था और अब 2025 में टी20 प्रारूप का खिताब अपने नाम किया। यह जीत भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए गर्व का पल है।

    Also Read : अमित शाह ने नक्सलियों के प्रस्ताव को ठुकराया, कहा – हथियार डालें एक भी गोली नहीं चलेगी

    India defeated Pakistan in the final of Asia Cup 2025 India won the Asia Cup 2025 title India won the Asia Cup title by defeating Pakistan in the final PM Modi congratulated India on winning the Asia Cup final एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया भारत के एशिया कप फाइनल जीत पर PM मोदी ने दी बधाई भारत ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर जीता खिताब भारत ने जीता एशिया कप 2025 का खिताब
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमित शाह ने नक्सलियों के प्रस्ताव को ठुकराया, कहा – हथियार डालें एक भी गोली नहीं चलेगी
    Next Article झारखंड में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, तापमान में होगी गिरावट

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा के आरोपों पर कोच सुधीर गोल्ला का पलटवार, कहा- सारे इल्जाम झूठे

    July 15, 2026
    आदिवासी

    क्या बढ़ सकती है भोलानाथ सिंह की मुश्किलें? असुंता लकड़ा की शिकायत पर खेल मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश

    July 14, 2026
    आदिवासी

    जानिए, इंग्लैंड को धूल चटाने वाली आदिवासी खिलाड़ी कौन है?

    July 14, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.