Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»भारत और दक्षिण अफ्रीका की मैच प्रैक्टिस: JSCA ग्राउंड में दोनों टीमों के अभ्यास के लिए टाइम शिड्यूल तय 
    खेल-सिनेमा

    भारत और दक्षिण अफ्रीका की मैच प्रैक्टिस: JSCA ग्राउंड में दोनों टीमों के अभ्यास के लिए टाइम शिड्यूल तय 

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः  ग्राउंड में अपना दबदबा दिखाने के लिए शनिवार को दोनों टीमें मैच के लिए अभ्यास करेंगी. इसके लिए टाइम शिड्यूल तय किए गए हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका की मैच प्रैक्टिस को लेकर स्टेडियम में सुरक्षा पुख्ता हैं. जेएससीए ग्राउंड में मैच प्रैक्टिस के लिए दोनों टीमें शनिवार को प्रैक्टिस करने जेएससीए ग्राउंड पहुंचेंगी. प्रैक्टिस के लिए भी दोनों टीमों का शिड्यूल तय किया चुका है. टीम इंडिया दोपहर 12.30 बजे से मैच प्रैक्टिस करेगी. इसके बाद दूसरे हॉफ में दक्षिण अफ्रीका की टीम मैच के लिए अभ्यास करेगी. जेएससीए ग्राउंड में प्रैक्टिस का यह सिलसिला रात 8 बजकर 30 मिनट तक चलेगा. इसके बाद दोनों टीमें होटल लौट जाएंगे.

    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को होने वाले दूसरे वन डे क्रिकेट मैच को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह और रोमांच देखते ही बन रहा है. दूसरे वन डे मैच के लिए दोनों टीमें सदस्य शुक्रवार को रांची पहुंचीं. रांची एयरपोर्ट पर क्रिकेट प्रेमियों और खेल प्रशंसकों ने सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया.

    रांची में क्रिकेट मैच को लेकर खिलाड़ियों के रांची आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. इस मैच को लेकर पूरे शहर में 1500 जवानों की तैनाती की गयी है. इसके अलावा स्टेडियम के अंदर और बाहर डीएसपी स्तर के 29 पदाधिकारियों, 500 पुलिस पदाधिकारी इंस्पेक्टर, दारोगा और जमादार की तैनाती हुई है. एयरपोर्ट, होटल और स्टेडियम के रास्ते के अलावा इन दोनों जगहों के परिसर में पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती की गई है.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: ODI क्रिकेट मैच को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह , जानिए स्टेडियम में दाखिल होने की समय
    Next Article ODI मैच को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव, 11 जगहों पर की गई है पार्किंग की व्यवस्था

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026
    खेल-सिनेमा

    जामताड़ा की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

    June 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    अंडर-18 एशिया कप जीतकर रांची लौटे झारखंड के हॉकी स्टार, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

    June 9, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.