Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाये गये, जानिए पूरी रिपोर्ट….
    जोहार ब्रेकिंग

    निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाये गये, जानिए पूरी रिपोर्ट….

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    पटना : प्रतिबंधित एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामदगी मामले में दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुके बिहार में मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना पहुंची, जहां से पेशी के लिये उन्हें बाढ़ ले जाया गया।

    अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में दिल्ली गयी टीम विधायक श्री सिंह को लेकर विमान से पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंची । इसके बाद उन्हें अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्टेट हैंगर दो के गेट से बाहर निकाला गया और स्कार्पियों से लेकर पटना पुलिस की विशेष टीम बाढ़ के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गयी। इस दौरान आम लोगों का प्रवेश हवाईअड्डा परिसर में रोक दिया गया , केवल विमान यात्रियों को ही विशेष तलाशी के बाद जाने दिया जा रहा था।

    आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि विधायक अनंत सिंह को बाढ़ ले जाने के क्रम में पटना से करीब 40 किलोमीटर की यात्रा के दौरान राष्ट्रीय उच्च पथ-30 के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गयी है। इस दौरान संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है। विधायक को आज ही दोपहर बाढ़ कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किये जाने की संभावना है।

    पुलिस ने इस वर्ष 16 अगस्त को बाढ़ अनुमंडल के लदमा गांव स्थित विधायक श्री सिंह के पैतृक आवास पर छापेमारी की थी जहां से एक एके-47 रायफल और दो ग्रेनेड बरामद की गयी थी। इस मामले में विधायक श्री सिंह फरार चल रहे थे। पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस बीच, विधायक ने बिहार की पुलिस से जान को खतरा बताया था। 
    हथियार बरामदगी मामले में फरार चल रहे विधायक ने नयी दिल्ली के साकेत कोर्ट में 23 अगस्त को आत्मसर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया था। पटना से गयी पुलिस की विशेष टीम ने शनिवार 24 अगस्त को साकेत कोर्ट में चार दिनों की ट्राजिंट रिमांड की अर्जी दी जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए निर्देश दिया था कि 48 घंटे के अंदर श्री सिंह को बाढ़ के न्यायालय में पेश किया जाये। 
    श्री सिंह को पटना से दिल्ली लाने गयी पुलिस टीम का नेतृत्व बाढ़ की अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने किया। विधायक श्री सिंह ने शुक्रवार की रात तिहाड़ जेल में काटा । अदालत ने विधायक को सोमवार दोपहर तक बाढ़ कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। 

    #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 25 अगस्त का राशिफल: क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए
    Next Article पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के अंतिम दर्शन के लिए नेताओं का तांता, राजकीय सम्मान से होगी विदाई

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब घोटाले की जांच में एसीबी का शिकंजा और कसा, JSBCL के आईटी मैनेजर समेत 5 को समन

    August 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.