Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IND vs NZ : कल ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला, रोहित की चोट पर नया अपडेट
    खेल-सिनेमा

    IND vs NZ : कल ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला, रोहित की चोट पर नया अपडेट

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सेमीफाइनल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब दोनों टीमें लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच एक-दूसरे के खिलाफ दो मार्च यानी कल खेला जाएगा. ग्रुप-ए में न्यूजीलैंड की टीम 3 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि भारत भी समान अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. दोनों टीमों के पास बराबर अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के कारण न्यूजीलैंड टीम ग्रुप में पहले स्थान पर है. अब भारत की कोशिश होगी कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर पहले स्थान पर काबिज हो.

    गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव की संभावना

    भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने संकेत दिए हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में टीम गेंदबाजी आक्रमण में कुछ बदलाव कर सकती है. डोशेट ने कहा, “हमने दो कठिन प्रशिक्षण सत्र किए हैं, और यही हमारी तैयारी है. हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे पास सेमीफाइनल के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उपलब्ध हों और पूरी तरह से फिट हों, लेकिन हम उन्हें अगले दो दिनों तक आराम भी नहीं देना चाहते. इसलिए गेंदबाजी में कुछ बदलाव हो सकते हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि टीम संतुलन से समझौता नहीं करेगी और जीत की लय को बनाए रखने की पूरी कोशिश करेगी.

    रोहित शर्मा की फिटनेस पर अपडेट

    पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी सवाल उठे थे. इस पर डोशेट ने कहा कि रोहित पूरी तरह से फिट हैं. “रोहित पहले की तुलना में थोड़ा आगे बल्लेबाजी कर रहे हैं, और यह वही पुरानी चोट है, जिससे वह बहुत अच्छी तरह से निपट सकते हैं.”

    स्पिन का मुकाबला हो सकता है

    डोशेट ने यह भी स्वीकार किया कि रविवार को होने वाला मुकाबला स्पिन के मुकाबले में बदल सकता है. न्यूजीलैंड के पास चार स्पिनर हैं, और दोनों टीमों के बीच स्पिन गेंदबाजी का अहम मुकाबला हो सकता है. यह मैच दोनों टीमों के लिए ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान की दौड़ को तय करेगा.

    Also Read : CM नीतीश कुमार के 74वें जन्मदिन पर PM मोदी और CM हेमंत सहित कई दिग्गजों ने दी बधाई

    bowling attack Champions Trophy 2025 Cricket Fitness group stage ind vs NZ India Match Net Run-Rate New Zealand Rohit Sharma Ryan ten Doeschate Semi Final spin contest Tournament क्रिकेट गेंदबाजी आक्रमण ग्रुप स्टेज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट नेट रन-रेट न्यूजीलैंड फिटनेस भारत मैच रयान टेन डोशेट रोहित शर्मा सेमीफाइनल स्पिन मुकाबला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलंदन HC का बड़ा फैसला, ब्रिटेन नहीं भेजेगा संजय भंडारी को भारत…जानें क्यों
    Next Article राज्यभर में महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी नपेंगे, DGP ने मांगी सूची

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.