Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»‘टीबी मरीजों की कांटैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाएं, समय पर करें मरीजों का इलाज’
    झारखंड

    ‘टीबी मरीजों की कांटैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाएं, समय पर करें मरीजों का इलाज’

    Team JoharBy Team JoharNovember 17, 2023Updated:November 17, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सिविल सर्जन रांची की अध्यक्षता में टीबी के खात्मे को लेकर बैठक हुई. राज्य से आये डब्ल्यूएचओ, IEC आफिसर, आरसीएच आफिसर, डीटीओ, एआईआई एमओ-आईसी, टीबी के स्वास्थ्य कर्मी के अलावा एनजीओ पार्टनर्स के प्रतिनिधि शामिल हुए. समीक्षा बैठक में डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट ने टीबी मुक्त भारत अभियान पर जिले में किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई. साथ ही अधिक से अधिक संभावित टीबी मरीजों की जांच कराने और समय पर इलाज करने का निर्देश दिया गया. सभी टीबी मरीजों को पोषण आहार कार्यक्रम के अन्तर्गत ससमय प्रोत्साहन राशि भुगतान करने का निदेश दिया गया. सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में ज्यादा-से-ज्यादा प्रचार-प्रसार करने, कांटैक्ट ट्रेसिंग करते हुए जांच का दायरा बढ़ाने की जरूरत है.

    निक्षय मित्र बनाने पर जोर

    उन्होंने कहा कि उक्त कार्य में सहिया, सीएचओ, एनजीओ पार्टनर्स का सहयोग लेते हुये सभी को ससमय कार्य करें. मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए निक्षय मित्र बनाने पर जोर दिया. डीटीओ डॉ एस बास्की ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि वर्ष 2025 के लक्ष्य को ध्यान में रख सभी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें. सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अपने स्तर से टीबी कार्यक्रम की समीक्षा करने का भी अनुरोध किया गया.

    रांची में एमडीआर के 68 मरीज

    34,358 संभावित टीबी मरीजों की जांच

    3,432 टीबी मरीज है राजधानी में

    1112 टीबी मरीजों को मिल रहा पोषण आहार

    68 एमडीआर टीबी मरीज

    IEC आफिसर अध्यक्षता आरसीएच आफिसर एआईआई एमओ-आईसी एनजीओ पार्टनर्स कांटैक्ट ट्रेसिंग जोहार लाइव टीबी टीबी के खात्मे डब्ल्यूएचओ डीटीओ निर्देश बढ़ाए बैठक मरीज मरीजों का इलाज रांची समय सिविल सर्जन स्वास्थ्य कर्मी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजो समाज के लिए जीते हैं, वही सही जीवन जीते हैं: राज्यपाल
    Next Article सीएसआईआर-सीआईएमएफआर ने मनाया 77वां स्थापना दिवस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026
    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    Latest Posts

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.