Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा : आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम में 286 करोड़ की लागत से 513 योजनाओं का उद्धघाटन, मुख्यमंत्री ने कहा योजना से जुड़ने पंचायत में दे आवेदन
    झारखंड

    कोडरमा : आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम में 286 करोड़ की लागत से 513 योजनाओं का उद्धघाटन, मुख्यमंत्री ने कहा योजना से जुड़ने पंचायत में दे आवेदन

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2022Updated:October 18, 2022No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा: पहले बंद कमरों में योजनाएं बनती थी और वहीं समाप्ति हो जाती थी । लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिलना तो दूर जानकारी तक नहीं होती थी । लेकिन, हमारी सरकार में अधिकारी तमाम योजनाओं को लेकर आपके दरवाजे पर जा रहे हैं । हमारा आग्रह है कि आप इन योजनाओं को अपने घर ले जाएं और अपनी आय बढ़ाकर सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी बने । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज कोडरमा में आयोजित “आप की योजना -आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कोडरमा जिला प्रशासन की ओर से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के एप्प को भी लांच किया।

    पिछले वर्ष काफी सफल रहा था सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य वासियों के सहयोग से पिछले वर्ष “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम काफी सफल रहा था । इस दौरान छह हजार से ज्यादा शिविर लगाए गए थे ।इन शिविरों में 35 लाख से ज्यादा आवेदन मिले थे। इनमें से ज्यादातर आवेदनों का निपटारा शिविर में ही कर दिया गया था और जो भी लंबित आवेदन थे , उसका भी जिला स्तर पर समाधान किया जा चुका है। जन प्रतिनिधियों के साथ आम लोग भी इस योजना को फिर से शुरू करने की मांग कर रहे थे । इनकी भावनाओं को ध्यान में रखकर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है । आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

    अब तक मिल चुके हैं साढ़े आठ लाख से ज्यादा आवेदन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 अक्टूबर से चल रहे इस कार्यक्रम के तहत अब तक लगाए गए शिविरों में साढ़े आठ लाख से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। इन आवेदनों का निपटारा तीव्र गति से किया जा रहा है । मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीबों और जरूरतमंदों को योजनाओं से आच्छादित करने का एक नया रिकॉर्ड बनेगा।

    अगल-बगल के पंचायतों में भी दे सकते हैं आवेदन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को अपने पंचायत में योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन देने में किसी भी तरह की कठिनाई है तो वे दूसरे पंचायतों में भी आवेदन कर सकते हैं। सभी योग्य लाभुकों को योजना का लाभ अवश्य दिया जाएगा ।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार लोगों की आकांक्षाओं और जरूरतों को समझने के लिए आपके दरवाजे पर आ रही है, ताकि उसी अनुरूप योजनाओं को बनाकर धरातल पर उतारा जा सके।

    झारखंड में प्रति व्यक्ति आय में हुई है वृद्धि

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई है। इसमे बताया गया है कि झारखंड देश के वैसे गिने- चुने राज्यों में शामिल है, जहां दो वर्षों तक कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के बाद भी प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है । यह सब आपके सहयोग और सरकार के बेहतर प्रबंधन की वजह से संभव हुआ है।

    हर वर्ग और तबके के लिए है कल्याणकारी योजनाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग और तबके के हित को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही हैं । सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू की है । जिसमें अहर्ता रखने वाले सभी लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ा जा रहा है । 20 लाख नए राशन कार्ड जारी किए जा रहे हैं । गरीबों को 10 रुपए में धोती -साड़ी- लूंगी देने का कार्यक्रम चल रहा है ।बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की गई है। फूलों -झानो आशीर्वाद योजना के तहत दारू- हड़िया बेचने वाली महिलाओं को सम्मानजनक व्यवसाय से जोड़ा जा रहा है । मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत युवाओं को व्यवसाय के लिए अनुदान आधारित 25 लाख रुपए तक का लोन दिया जा रहा है । मुख्यमंत्री पशुधन योजना के मार्फत किसानों- पशुपालकों को आय बढ़ाने के लिए संसाधन दिए जा रहे हैं । ऐसी और भी कई योजनाएं हैं, जो जरूरतमंदों को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है।

    शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी पर विशेष जोर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करना सरकार की विशेष प्राथमिकताओं में है । उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों की तर्ज पर मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं । यहां बच्चों को निशुल्क गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जाएगी । वहीं, छात्रवृत्ति की राशि में तीन गुना इजाफा किया गया है। इतना ही नहीं, विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए शत प्रतिशत स्कॉलरशिप भी सरकार दे रही है ।

    निजी क्षेत्र में स्थानीयों को नौकरी देने के लिए लगेगा शिविर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निजी क्षेत्र की कंपनियों में 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीय को देने के लिए नियमावली तैयार कर ली गई है । अब निजी क्षेत्र में स्थानीय को नौकरी देने के लिए शिविर लगाया जाएगा । इस दिशा में कंपनियों और उसमें कर्मियों की जरूरतों का आकलन किया जाएगा।

    सुखाड़ से निपटने की पूरी तैयारी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल से निकलने के बाद विकास को रफ्तार देने का काम शुरू ही हुआ था कि कम बारिश की वजह से सुखाड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। लेकिन, सरकार ने इससे निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। इस दिशा में किसानों और मजदूरों को राहत देने के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है।

    योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 286 करोड़ 12 लाख 94 हज़ार रुपए की लागत से 513 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया । इसमें 134 करोड़ 88 लाख 61 हज़ार रुपए की लागत से 159 योजनाओं का उद्घाटन और 151 करोड़ 24 लाख 33 हज़ार रुपए की लागत से 354 योजनाओं की आधारशिला रखी गई । इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के 3377 लाभुकों के बीच 22 करोड़ 98 लाख 23 हज़ार रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया ।

    इस मौके पर मंत्री श्री आलमगीर आलम और श्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक श्री उमा शंकर अकेला और अमित यादव, जिला परिषद अध्यक्ष श्री रामधन यादव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, कोडरमा जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी,लाभुक और लोग मौजूद थे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा : बूढ़ा पहाड़ में नक्सल अभियान हुई तेज़, भारी मात्रा में विस्फोटक, वायरलेस सेट और गोली का जखीरा बरामद
    Next Article बिहार: IPS आदित्य कुमार और पूर्णिया SP दयाशंकर सस्पेंड, भ्रष्टाचार के आरोप में हुई कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.