Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»512 आदिवासी युवकों को नक्सली बताकर सरेंडर करवाने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार से पूछा- कहां तक पहुंची जांच
    झारखंड

    512 आदिवासी युवकों को नक्सली बताकर सरेंडर करवाने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार से पूछा- कहां तक पहुंची जांच

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने 512 आदिवासी युवाओं को नक्सली बताकर फर्जी तौर पर उनका सरेंडर कराने के मामले की जांच से जुड़ी जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने केंद्र और राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट फाइल करने का निर्देश दिया, जिस पर दोनों सरकारों की ओर से समय की मांग की गई। कोर्ट ने इसे स्वीकार लिया। शुक्रवार को इस मामले में हुई सुनवाई में प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने मामले की पैरवी की।

     

    यह जनहित याचिका झारखंड काउंसिल फॉर डेमोक्रेट राइट की ओर से दाखिल की गयी है। इसमें कहा गया है कि झारखंड के 512 युवाओं को फर्जी तौर पर नक्सली घोषित कर उनका सरेंडर कराया गया।

    इसके लिए उन्हें सीआरपीएफ में नौकरी दिलाने का लालच दिया गया था। इसके लिए वरीय पुलिस अधिकारियों ने राज्य सरकार के खजाने से करोड़ों रुपये खर्च करवाए। इसके पीछे उनका मकसद यह था कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री के सामने अवार्ड मिल सके।

    पूर्व में इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और झारखंड सरकार के गृह सचिव को 512 युवाओं के सरेंडर के मामले में सीलबंद रिपोर्ट पेश करने को कहा था।

    हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा था कि क्या यह सही है कि जिन युवाओं को नक्सली बताकर सरेंडर कराया गया, क्या उन्हें सीआरपीएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर रांची के पुराने जेल कंपाउंड में रखकर प्रशिक्षण दिलाया गया था? क्या उन्हें प्रशिक्षण दिलाना कानूनी तौर पर वैध था?

     

    jharkhand Jharkhand high court ranchi Tribal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : दहेज हत्या मामले में पति व गोतनी को 10-10 साल की सजा
    Next Article Breaking News जूस काउंटर संचालक और स्टाफ को मारी गोली, 1 की मौत व 1 घायल

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    आदिवासी

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.