Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शाम में पुलिस ने लिया सुरक्षा जायजा, रात में चोरों ने की तीन घरों में सेंधमारी
    जोहार ब्रेकिंग

    शाम में पुलिस ने लिया सुरक्षा जायजा, रात में चोरों ने की तीन घरों में सेंधमारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 18, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के करियांवां गांव में बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की। पुलिस ने शाम में ही जेवर दुकानों और बैंकों का सुरक्षा जायजा लिया था, लेकिन रात में चोरों ने गांव की बिजली काटकर तीन घरों में चोरी कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी उड़ा ली। ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने सबसे पहले गांव में जाने वाले 440 वोल्ट के बिजली तार को शॉर्ट सर्किट कर दिया। इससे पूरे गांव में अंधेरा फैल गया। इसी दौरान चोर अलग-अलग घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने में सफल रहे।

    छोटू मियां के घर की घटना

    छोटू मियां की पत्नी ने बताया कि उनका पति गोवा में काम करते हैं। रात को वह अपनी बेटी के साथ घर में अकेली थीं। रात करीब एक बजे किसी सामान के टूटने की आवाज सुनकर जब वह नीचे उतरीं तो देखा कि एक कमरे का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला पड़ा है। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन चोर पहले ही फरार हो चुके थे।

    कल्लू मियां के घर से नकदी और सामान चोरी

    कल्लू मियां ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे खेत में पटवन करने गए थे। रात करीब 12 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। इसी दौरान चोरों ने उनके कमरे का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात और दो कपड़ों से भरे बक्से तथा नए बर्तन ले लिए। कुल करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी हुए। इलियास मियां के घर में भी चोर घुसे और उनकी बहू के कमरे से लगभग एक लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी ले गए।

    पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों में दहशत

    घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी। इस घटना के बाद करियांवां गांव और आसपास के इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

    इसे भी पढ़ें : 20 दिन से लापता 14 वर्षीय मुन्नी का कोई सुराग नहीं, पुलिस की देरी पर भड़का गांव

    but during the night In the evening the police conducted a security assessment thieves broke into three houses. चोरी रात में चोरों ने की तीन घरों में सेंधमारी शाम में पुलिस ने लिया सुरक्षा जायजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशार्क टैंक इंडिया सीजन 5: सुपर 30 का स्टूडेंट बना शार्क्स का पसंदीदा
    Next Article पलामू के सैकड़ों लोगों ने जॉइन किया JMM, केंद्रीय महासचिव ने दिलाई सदस्यता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026
    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    Latest Posts

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.