Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 1:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में Facebook से हुई दोस्ती प्यार में बदली, शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा यौन शोषण, दारोगा निलंबित
    झारखंड

    रांची में Facebook से हुई दोस्ती प्यार में बदली, शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा यौन शोषण, दारोगा निलंबित

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित दारोगा गुंदीप कुमार पर हटिया के चांदनी चौक की रहने वाली युवती ने यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया है. रांची के जग्गनाथपुर थाने में दर्ज एफआईआर में युवती ने आरोप लगाया है कि गुंदीप ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया है.

    सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

    युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी गुंदीप झारखंड पुलिस मुख्यालय में कार्यरत है. फेसबुक के माध्यम से साल 2020 में उसकी गुंदीप से दोस्ती हुई थी. इसी बीच 17 अगस्त को गुंदीप ने उसे धुर्वा डैम बुलाया और अपने प्यार का इजहार किया. इसी साल 19 सितम्बर को गुंदीप ने उसे मिलने के लिए फिर हटिया बुलाया और अपने बाइक में बिठा कर घुमाने के बहाने रांची के ओवरब्रिज स्थित एक होटल ले गया और वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया. युवती के मुताबिक उसने जब इसका विरोध किया तब गुंदीप ने उसे शादी करने का भरोसा दिया और कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है. इसी दौरान गुंदीप ने यह भी बताया कि उसका एक बड़ा भाई है जिसकी शादी के बाद वह भी शादी कर लेगा. इस घटना के बाद वह लगातार उससे मिलने लगा और अलग-अलग जगहों पर शारीरिक संबंध बनाता रहा.

    शादी के नाम पर गुंदीप बनाता था बहाना

    पीड़िता के मुताबिक वह गुंदीप पर लगातार शादी का दबाब बना रही थी लेकिन वह किसी न किसी बहाने शादी की बात टालता रहा. इस बीच गुंदीप उससे दूरी बनाने लगा. एक दिन जब कह शादी की बात को लेकर उससे मिलने के लिए पुलिस मुख्यालय गई तब गुंदीप ने कहा कि उसके मा बाप शादी के लिए तैयार नहीं हैं इसलिए वह शादी नहीं कर सकता.


    एफआईआर में लिखा आत्महत्या कर लूंगी

    पीड़िता ने अपने एफआईआर में यह भी लिखवाया है कि कई बार प्रयास के बावजूद भी गुंदीप शादी के लिए तैयार नहीं हुआ, अब उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है ऐसे में वह आत्महत्या कर सकती है.

    आरोपी दारोगा निलंबित

    वहीं दूसरी तरफ मामला दर्ज होने के बाद दारोगा गुंदीप कुमार को निलंबित कर दिया गया है, जानकारी के अनुसार फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है. तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article11 सितम्बर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article सरायकेला में सड़क हादसा दो की मौत, दो घायल

    Related Posts

    झारखंड

    JTET 2026 आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी खामियां, झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने जैक को सौंपा ज्ञापन

    April 29, 2026
    क्राइम

    जिस बेटी को मां ने कलेजे से लगाकर पाला, उसी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट

    April 29, 2026
    झारखंड

    गुमला ट्रेजरी ऑफिसर पर वित्त विभाग का शिकंजा, जांच में अड़ंगा लगाने पर 24 घंटे में जवाब देने का नोटिस

    April 29, 2026
    Latest Posts

    JTET 2026 आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी खामियां, झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने जैक को सौंपा ज्ञापन

    April 29, 2026

    जिस बेटी को मां ने कलेजे से लगाकर पाला, उसी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट

    April 29, 2026

    गुमला ट्रेजरी ऑफिसर पर वित्त विभाग का शिकंजा, जांच में अड़ंगा लगाने पर 24 घंटे में जवाब देने का नोटिस

    April 29, 2026

    धनबाद की पूजा का बेंगलुरु के अपार्टमेंट में मिला खू’न से लथपथ शव, बॉश कंपनी में थी कार्यरत

    April 29, 2026

    पलामू में सनसनीखेज वारदात: साठ वर्षीय बुजुर्ग को घर से उठाकर अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर मौत

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.