Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में HEC में काम ठप, कर्मचारियों के बाद अफसर भी आंदोलन में शामिल, महीनों से वेतन है लंबित
    झारखंड

    रांची में HEC में काम ठप, कर्मचारियों के बाद अफसर भी आंदोलन में शामिल, महीनों से वेतन है लंबित

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कभी देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों में शुमार एचईसी यानी हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन की हालत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है. लंबित वेतन की मांग को लेकर आज से अफसरों ने भी काम बंद कर दिया है. तीन दिन पहले कर्मचारियों ने काम करना बंद कर दिया था. दरअसल, पिछले छह महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है.

    यही हाल अफसरों का भी है. उन्हें पिछले सात महीने से वेतन नहीं मिला है. प्रबंधन की तरफ से किसी तरह का ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर कर्मचारियों में नाराजगी है.पदाधिकारियों के टीम ने निदेशक मंडल से मिलकर अपनी बात रखी है. फिलहाल, एचईसी में एमके सक्सेना, निदेशक, पर्सनल, अरूणधति पांडा, निदेशक, वित्त और राणा एस चक्रवर्ती, निदेशक, मार्केटिंग और प्रोडक्शन के पद पर हैं. कर्मचारियों और पदाधिकारियों का कहना है कि इतना प्रतिष्ठित संस्थान को लंबे समय से स्थायी सीएमडी नहीं दिया जा रही है. फिलहाल, भेल के सीएमडी नलीन सिंघल इस संस्थान के अतिरिक्त प्रभार में हैं. अतिरिक्त प्रभार लेने के बाद से उन्होंने सिर्फ तीन बार एचईसी का दौरा किया है.

    कर्मचारियों के सामने भूखे मरने की स्थिति

    एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रामशंकर ने ईटीवी भारत को बताया कि प्रबंधन के निगेटिव एप्रोच के कारण कर्मचारियों के सामने भूखे मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है. मजबूर होकर कर्मचारियों ने पिछले तीन दिनों से काम करना बंद कर दिया है. लेकिन आश्चर्य की बात है कि अभी तक प्रबंधन किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है. एचईसी में रक्षा, इसरो और माइंस से संबंधित मशीन और पार्ट्स बनाए जा रहे थे. आंदोलन की वजह से टूल्स प्लांट, फाउंड्री फोर्ज और मशीन बिल्डिंग प्लांट में काम ठप है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविक्की कौशल 7 शाही घोड़ों के रथ पर बैठ शादी में करेंगे ग्रैंड एंट्री
    Next Article झारखंड में पेट्रोल-डीजल के दाम पर सियासत जारी, वैट नहीं करेंगे कम-वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.