Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखण्ड : बेटी को जेईई की परीक्षा दिलाने के लिए किसान ने 300 किलोमीटर चलाई मोटरसाइकिल, 12 घंटे में तय किया पूरा सफर
    झारखंड

    झारखण्ड : बेटी को जेईई की परीक्षा दिलाने के लिए किसान ने 300 किलोमीटर चलाई मोटरसाइकिल, 12 घंटे में तय किया पूरा सफर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2020No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। एक किसान ने अपनी बटी को जेईई की परीक्षा दिलवाने के लिए नालंदा से रांची तक 300 किलोमीटर का सफर मोटरसाइकिल से तय किया। बिहार के नालंदा जिले में रहने वाले धनंजय कुमार ने 12 घंटे में 300 किलोमीटर की यात्रा की और यह सुनिश्चित किया कि वह झारखंड के रांची तुपुडाना में अपनी बेटी को मंगलवार को जेईई परीक्षा दिलवाने समय पर पहुंच सके।

    कोविड-19 के चलते, बिहार और झारखंड के बीच कोई बस सेवा नहीं चल रही है। इसे देखते हुए धनंजय कुमार ने सोमवार तड़के नालंदा जिले से अपनी यात्रा शुरू की थी। वह आठ घंटे में बोकारो पहुंच गए और फिर वहां से 135 किलोमीटर की यात्रा कर रांची पहुंच गए।

    धनंजय ने पत्रकारों से कहा, मैंने पाया कि नालंदा से रांची की लंबी दूरी तय करने के लिए मोटरसाईकिल ही केवल विकल्प है। कोरोनावायरस की वजह से बसें नहीं चल रही हैं। उन्होंने कहा, बोकारो से रांची जाने के दौरान, मुझे नींद आने लगी थी। मैं बीच में ही रुक गया और कुछ देर नींद ली, फिर अपनी बेटी के साथ यात्रा पूरी की। झारखंड के 10 केंद्रों में करीब 22,843 छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार द्वारा बंद पड़े सरकारी विद्यालय के बच्चों को मध्यान भोजन के रूप में सूखा राशन दिया गया
    Next Article झारखंड: दो सीटों पर उपचुनाव में जेडीयू ने बीजेपी से की एक सीट की मांग, जानें क्या मिला जवाब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    Latest Posts

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.