Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JPSC विवाद में गरमाई झारखंड की सियासत, सदन के बाहर से भीतर तक विपक्ष ने सरकार को घेरा
    झारखंड

    JPSC विवाद में गरमाई झारखंड की सियासत, सदन के बाहर से भीतर तक विपक्ष ने सरकार को घेरा

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः  जेपीएससी विवाद ने झारखंड की सियासत को गर्म कर दिया है. झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन ही भाजपाइयों ने सरकार पर हल्ला बोल दिया. भाजपा विधायकों ने जेपीएससी सिविल सर्विसेज पीटी रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया. इसके अलवा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष दलों के विधायकों ने जेपीएससी परीक्षा रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर सदन के भीतर भी सरकार को घेरा. सभी विपक्षी दल इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.

    झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनंत ओझा ने जेपीएससी विवाद पर कहा कि जेपीएससी परीक्षा रिजल्ट में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है. विधायक अनंत ओझा ने इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की. ओझा ने कहा कि जेपीएससी ने खुद माना है के रिजल्ट में गड़बड़ी हुई है, तभी तो 57 अभ्यर्थियों का रिजल्ट बदला गया. इससे पूरे रिजल्ट पर सवाल खड़े हो गए हैं, इसके बावजूद सरकार इस पर कोई फैसला नहीं ले रही है.

    बीजेपी विधायक अनंत ओझा ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. सदन के अंदर भी इस मुद्दे को हमारी पार्टी और दूसरे विपक्षी दल उठाएंगे. ओझा ने कहा कि यह राज्य के युवाओं के भविष्य से जुड़ा मामला है, अभ्यर्थियों को इंसाफ मिलने तक भाजपा इस मसले को उठाएगी और बीजेपी छात्रों के साथ खड़ी है.

    वहीं बरकट्ठा से निर्दलीय विधायक अमित यादव शुक्रवार को अपने विधानसभा से जुड़े मुद्दों को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए. कोडरमा हजारीबाग जिले में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर भी विधायकों ने सवाल खड़ा किया. विधायकों ने बिजली नहीं तो वोट नहीं के नारे लिखी तख्तियां लहराईं और प्रदर्शन किया. विधायक यादव ने कहा कि डीवीसी के कमांड एरिया के सात जिलों में महज चार से पांच घंटे रोजाना बिजली मिल रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह केंद्रीय कारा में प्रशासन का छापा, मोबाइल और कई अप्पतिजनक सामान बरामद
    Next Article शादी की उम्र बढ़ाने पर मंत्री फिजुल ने कहा- लड़कियों की ग्रोथ को देखते हुए 16 साल करनी चाहिए शादी की उम्र

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.