Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर : सोनाहातु पंचायत में गजराज का तांडव, घर में घुस कर युवक को मार डाला
    झारखंड

    जमशेदपुर : सोनाहातु पंचायत में गजराज का तांडव, घर में घुस कर युवक को मार डाला

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर। जिले के सोनाहातु पंचायत स्थित मयूरनाचनी के साबान बास्के (27) के घर में घुसे हाथी ने पटक-पटक कर उसकी जान ले ली। उसकी पत्नी और बच्चों ने पड़ोस के घर में भागकर जान बचाई। साबान की पत्नी को श्राद्ध कर्म के लिए प्राथमिक मुआवजे के तौर पर 25 हजार रुपये दी गई है।

    बताया जा रहा है कि साबान पत्नी और दो बच्चों के साथ घर पर सो रहा था। गुरुवार आधी रात को लघु शंका करने के लिए वह घर से बाहर निकला। घर के आंगन में ही हाथी खड़ा था। हाथी ने साबान को पटक कर लहूलुहान कर डाला। उसकी पत्नी लखीमुनि, बेटी सुनीता (6) और सुभजीत (2) ने पड़ोस के घर में भागकर जान बचाई।

    हाथी के जाने के बाद गंभीर रूप से घायल साबान घिसटते हुए पड़ोस में पहुंचा। उसने पानी मांगा। पड़ोसियों ने उसे पानी पिलाई और उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर शुक्रवार को विधायक समीर महंती, जिप सदस्य धरित्री महतो, पूर्व जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, मुखिया मोहन सोरेन तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही मुआवजा की शेष राशि 3,75,000 मृतक की पत्नी को सौंप दी जाएगी। जंगली हाथी ने गुरुवार की रात भातकुंडा स्कूल के समीप दो घरों को भी तोड़ दिया।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से दर्जनों मजदूर दबे, तीन की मौत
    Next Article बीजेपी ने वसुंधरा राजे को आम चुनाव में झारखंड की 4 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    ‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

    October 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026

    ‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.