Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग में सांसद अन्नपूर्णा देवी हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा-JPSC मामले को लेकर झारखंड की बदनामी हुई
    झारखंड

    हजारीबाग में सांसद अन्नपूर्णा देवी हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा-JPSC मामले को लेकर झारखंड की बदनामी हुई

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबागः कोडरमा लोकसभा सांसद केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सोमवार को बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के चटकारी गांव पहुंचे. यहां दोनों ने पूर्व विधायक स्वर्गीय चितरंजन यादव की 12वीं पुण्यतिथि के मौके पर प्रतिमा का अनावरण किया.

    इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जेपीएससी मामले में मुख्यमंत्री को समस्या का निदान करना चाहिए. इस मामले को लेकर झारखंड की बदनामी हुई है. जहां कोई विद्यार्थी सबसे अच्छा नंबर प्राप्त किया है, वह फेल हुआ है और जो कम नंबर लाए हैं, उसे पास किया गया है. एक ही कमरे में सीरयल नंबर से पास हुआ है, जो चिंता का विषय है. चुनाव के समय वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री ने युवाओं के वायदा किया था कि नौकरी देंगे और आज उन्हीं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

    झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर भी उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव, नगर निकाय चुनाव आखिर क्यों नहीं कराना चाहती है. आगे उन्होंने कहा कि ये सरकार सिर्फ अपने परिवार के लिए काम कर रही है, खजाना खाली का रोना रो रही है.

    भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है, विकास कार्य ठप है, पैसा का रोना रोया जा रहा है. केंद्र सरकार सड़कों के निर्माण के लिए पैसे दे रही. पीएम नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर में नल से पानी मुहैया कराने के लिए पैसे दे रहे हैं. लेकिन हेमंत सरकार काम करना नहीं चाहती है, युवाओं को ठग रही है. बाबूलाल ने कहा कि सरकार के खिलाफ हम सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया, यहां कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है पर कोई देखने वाला नहीं है.

    स्वर्गीय चितरंजन यादव की 12वीं पुण्यतिथि के मौके पर स्व. चितरंजन यादव की प्रतिमा का अनावरण के बाद कई लोगों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. स्व. चितरंजन यादव विधायक अमित कुमार यादव के पिता थे. 22 नवंबर को हर साल उनकी पुण्यतिथि के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस मौके पर विधायक अमित कुमार यादव, बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो भी उपस्थित रहे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचान्हो में ग्रामीणों ने एकलव्य विद्यालय की निर्माणाधीन बाउंड्री गिराई, कहा-ये शहीदों का स्मारक स्थल, स्कूल नहीं बनने देंगे
    Next Article शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आश्वासन के बाद जैक कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लिया, वेतन का भुगतान जल्द

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.