Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में दामोदर नदी में साथियों के साथ नदी में नहाने गया छात्र डूबा, घरवालों का रो-रोकर बुराहाल
    झारखंड

    धनबाद में दामोदर नदी में साथियों के साथ नदी में नहाने गया छात्र डूबा, घरवालों का रो-रोकर बुराहाल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: झरिया के भौरा ओपी क्षेत्र के लाल बंगला इलाके में दामोदर नदी के एसएमपी घाट पर नहाने गए छात्र की रविवार को डूबने से मौत हो गई. वह 11वीं का छात्र था. इकलौते बेटे की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुराहाल है. सूचना पर पहुंची भौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया है.

    स्थानीय लोगों ने बताया कि कुल पांच लड़के रविवार सुबह लाल बंगला में दामोदर नदी की ओर टहलने के लिए गए थे. कुछ देर बाद सभी एसएमपी घाट के पास नदी में नहाने लगे. नहाने के दौरान इनमें से एक हर्ष गहरे पानी में चला गया. इस दौरान वह डूबने लगा, साथियों ने बताया कि जब तक वे कुछ समझ पाते हर्ष नदी में लापता हो गया.

    हर्ष के एक साथी ने बताया कि उन्होंने शोर मचाया तो पास ही नहा रहे ग्रामीण पहुंचे. उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद हर्ष को खोजकर गहरे पानी से निकाला और आनन फानन में उसे इलाज के लिए पास के जामाडोबा सेंट्रल अस्पताल ले गए. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    नदी के पास गोताखोरों की व्यवस्था न होने से लोगों में रोष

    दामोदर नदी में डूबे छात्र की पहचान डिगवाडीह 10 नंबर बाजार के रहने वाले अभय कुमार झा के इकलौते पुत्र हर्ष कुमार के रूप में हुई है. छात्र बनियाहीर स्थित डीएवी स्कूल का 11 वीं का छात्र था. सूचना पर पहुंची भौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. इधर घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है. घटना को लेकर पूर्व विधायक के प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ने कहा कि धनबाद जिले में जिला प्रशासन के पास गोताखोरों की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण ऐसी घटनाओं में बच्चों की मौत हो रही है.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में टेंपो और बाइक के बीच सीधी भिड़ंत, दो बाइक सवारों की मौत; 6 लोग जख्मी
    Next Article सरायकेला में कार ने बाइक को सामने से मारी टक्कर, युवक की मौत

    Related Posts

    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Latest Posts

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.