Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा में हेडमास्टर को जूतों की माला पहना गांव में घुमाया, पारा शिक्षिका को प्रताड़ित करने का आरोप
    झारखंड

    चाईबासा में हेडमास्टर को जूतों की माला पहना गांव में घुमाया, पारा शिक्षिका को प्रताड़ित करने का आरोप

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा : पारा शिक्षिका को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उस पर गलत नीयत रखने पर गांववालों ने हेडमास्टर को अजीब सजा दी। जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में पैदल घुमाया। यह घटना झारखंड के चाईबासा के मनोहरपुर प्रखंड के बचमगुटु गांव की है। आरोप है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय के हेडमास्टर रमेश चंद्र महतो पारा शिक्षिका की नियुक्ति को अवैध बताकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और उस पर गंदी नजर रखता था।

    पीड़ित पारा शिक्षिका ने बताया- ‘मंगलवार को रमेश चन्द्र महतो ने कहा कि तुम्हारी अवैध नियुक्ति को लेकर एक लेटर बनाया है। उसको प्रिंट करा कर ऑफिस जाऊंगा। इसी बात पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी होने लगी’। शिक्षिका ने रमेश चन्द्र महतो की हल्की पिटाई भी कर दी। इधर, स्कूल में हो रहे शोरगुल को सुन कर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाई और नारेबाजी करते हुए गांव में करीब एक किलोमीटर तक घुमाया। ग्रामीणों ने HM को स्कूल से हटाने की भी मांग की है।

    बताया- ‘नियुक्ति 2003 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बचमगुटु में हुई थी। 2005 में रमेश चन्द्र महतो का पदस्थापन इसी स्कूल में हुआ। बाद में वह साल 2020 में स्कूल के हेड मास्टर बने। उसके बाद से मेरी नियुक्ति को अवैध बताते हुए तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। इस बात पर कई बार कहासुनी भी हुई। गलत नीयत भी रखते हैं। नियुक्ति प्रमाण-पत्र भी अपने पास रखे हुए हैं’। आरोप है कि HM ने शिक्षिका से 50 हजार रुपए की मांग भी की थी।

    स्कूल प्रबंध समिति ने भी एचएम पर उठाए सवाल

    इधर, स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र दास और अन्य सदस्यों ने भी स्कूल के प्रति HM की भूमिका पर सवाल उठाते हुए बताया- ‘वह स्कूल में पूरी अवधि तक नहीं रहते हैं। साथ ही स्कूल के अन्य शिक्षकों और समिति के सदस्यों के साथ भी उनका व्यवहार ठीक नहीं रहता है’।

    पारा शिक्षक संघ की महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव सीमा मुंडारी ने बताया- ‘इसकी शिकायत शिक्षिका ने संघ से भी की थी। तब संघ की ओर से HM से बात की गई थी। इस पर उसने पारा शिक्षिका पर नाराजगी व्यक्त की थी’।

    ‘मुझ पर लगाए गए सारे आरोप गलत हैं। मैंने पारा शिक्षिका को कभी भी प्रताड़ित नहीं किया है और न ही उन पर गलत नीयत रखता हूं’।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleOLX पर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, फिल्मी अंदाज में चढ़ा पुलिस के हत्थे
    Next Article गुमला में डायन-बिसाही के शक में महिला की टांगी से काटकर हत्या

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026

    ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.