बोकारो में नाबालिग की तलाब में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

बोकारो : जरीडीह ब्लॉक के बाराडीह ऊपर टोला में गुरुवार को एक 12 साल के लड़के की नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई। नहाने की बात कह निकला नाबालिग काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया। महतो बांध नामक तालाब किनारे लड़के की चप्पल और साइकिल दिखी तो लोगों को शक हुआ। इसके बाद उसकी तलाश की गई। करीब 5 घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया।

नाबालिग झंडू महतो सुबह 9 बजे के करीब साइकिल से तालाब नहाने गया था। जब बहुत देर तक वह नहीं लौटा तो परिजन और आसपास के लोग उसकी खोजबीन में जुटे। इसी बीच तालाब किनारे झंडू की चप्पल देख यह शक हुआ कि वो नहाने के क्रम में डूब गया है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण और परिजन तालाब में नहाने के क्रम में लापता हुए झंडू की तालाश में जुट गए। इसके 5 घंटे बाद झंडू का शव बरामद कर लिया गया। वहीं, जरीडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई।