Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मां ने 1 साल की बच्ची संग लगायी फांसी, पति से पुलिस कर रही पूछताछ
    झारखंड

    मां ने 1 साल की बच्ची संग लगायी फांसी, पति से पुलिस कर रही पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharOctober 27, 2021Updated:October 27, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बरियातू इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. बरियातू थाना क्षेत्र के रविंद्र नगर में रहने वाली रीता कुमारी ने अपनी एक साल की बच्ची के साथ आत्महत्या कर ली है. मामले की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी और बरियातू थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और अपने निगरानी में दोनों शवों को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

    ति ने दी जानकारी, दरवाजा तोड़ कर पुलिस गई अंदर

    रीता कुमारी अपने डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ अपने ही कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई. रीता का पति हलधर महतो जब घर पहुंचा तब घर का दरवाजा अंदर से बंद था. दरवाजा काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तब हलधर महतो ने खिड़की से अंदर देखा तो वह चौक गया. अंदर का दृश्य काफी डरावना था उसकी पत्नी और मासूम बच्ची फंदे से लटकी पड़ी थी. स्थानीय लोगों के कहने पर सबसे पहले रीता के पति हलधर महतो ने मामले की सूचना बरियातू पुलिस को दी. जिसके बाद आनन-फानन में सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार और बरियातू थाना प्रभारी सपन महथा मौके पर पहुंचे. पुलिस के पहुंचने तक भी दरवाजा अंदर से बंद था जिसे पुलिस ने तोड़कर खोला.

    आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं

    सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है. चुकी दरवाजा अंदर से बंद था ऐसे में यह पूरी तरह से आत्महत्या का मामला ही लग रहा है. हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के समय का भी पता चल पाएगा.

    सुसाइड करने से पहले मां को फोन की और पति से पूछा कि कब घर आओगे

    मौके से पुलिस को रीता देवी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने अंतिम कॉल अपनी मां को किया है. मां का फोन स्विच ऑफ होने की वजह से बात नहीं हो पाई थी. रीता देवी के पति हलधर महतो ने बताया कि वह एक डॉक्टर के यहां ड्राइवर का काम करता है. दोपहर के समय उनकी पत्नी ने फोन करके यह पूछा था कि वह कब लौटेंगे. इसके बाद उससे बातचीत नहीं हो पाई थी. शाम में जब घर लौटे तब तक यह घटना हो चुकी थी. वहीं, पुलिस ने रीता के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है. परिजन गुरुवार सुबह तक रांची पहुंच जाएंगे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में धमाके करने वाले नौ आतंकी दोषी करार, कोर्ट ने एक को किया रिहा
    Next Article जमशेदपुर में चलती ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, ढाई किलोमीटर वापस टाटानगर स्टेशन लौटी गाड़ी

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.