Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Aug, 2025 ♦ 2:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»औरंगाबाद में B.A की छात्रा से गैंगरेप, कार से अगवा करके बेहोश कर किया रेप
    बिहार

    औरंगाबाद में B.A की छात्रा से गैंगरेप, कार से अगवा करके बेहोश कर किया रेप

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    औरंगाबाद में 20 साल की छात्रा (बीए फाइनल) के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। शनिवार रात छात्रा पड़ोस में रहने वाली सहेली के घर जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे अगवा कर कार में बैठा लिया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद तीनों आरोपी छात्रा को झाड़ी में फेंककर फरार हो गए। इधर, पेट्रोलिंग पर निकली मुफस्सिल थाना पुलिस ने लड़की को कराहते सुना, फिर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

    पीड़ित छात्रा ने बताया कि शनिवार रात पड़ोस के घर अपनी सहेली से मिलने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही राहुल कुमार ने जबरदस्ती पकड़ कर गाड़ी में बैठाया। इसके बाद किसी अनजान जगह पर ले गया। उसने मेरे चेहरे पर स्प्रे मारकर मुझे बेहोश कर दिया। आंख खुली तो देखा कि मेरे सामने राहुल, उसका दोस्त अविनाश कुमार राम और पंकज राम थे। मैं तीनों से गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने एक न सुनी। तीनों ने मिलकर गैंगरेप किया और मारपीट भी की। इसके बाद धमकी भी दिया कि इसके बारे में किसी को नहीं बताना, वरना अंजाम बुरा होगा।

    पीड़िता का इलाज जारी
    घटना की जानकारी मिलते ही महिला थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंची और मेडिकल कराकर लड़की का बयान दर्ज किया। महिला थानाध्यक्ष ने कहा की किसी भी दोषी को बख्शा नही जाएगा। फरार तीनों आरोपियों की धर-पकड़ की कोशिश की जा रही है।

    वहीं, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान छात्रा की कराहने की आवाज सुनाई दी थी। पास जाकर देखा तो छात्रा अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों के बीच पड़ी थी। जानकारी लेने पर उसने सारी कहानी पुलिस को बताई जिसके बाद पीड़िता के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई और उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आई।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में पेट्रोल की कीमत शतक के पार, डीजल के दाम भी सौ के करीब
    Next Article रामगढ़ में रावण दहन रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, एसपी खुद घटनास्थल पर कर रहे कैंप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वोटर अधिकार यात्रा से पहले दरभंगा में भिड़े कांग्रेसी, एक अस्पताल में भर्ती

    August 26, 2025
    ट्रेंडिंग

    मरीन ड्राइव पर दौड़ेगी ओपन डबल डेकर बस, ₹100 में करें 16 KM की सैर

    August 26, 2025
    बिहार

    राजस्व महा-अभियान : अब सभी रैयतों का आवेदन लेना अनिवार्य, नहीं होगा कोई रिजेक्ट

    August 26, 2025
    Latest Posts

    कुएं में मिली दो बच्चों के पिता की बॉडी, भोर-भोर निकला था मॉर्निंग वॉक पर

    August 26, 2025

    पाकुड़ में नशे का सौदागर धराया, सात पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

    August 26, 2025

    झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी

    August 26, 2025

    पुल-पुलिया और सड़कें बनाते समय पानी का बहाव न रोकें : सरयू राय

    August 26, 2025

    झारखंड विधानसभा ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से किया पास

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.