Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मोंथा चक्रवात को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट, डीसी ने विभागों को तात्कालिक कार्रवाई के निर्देश दिए…
    झारखंड

    मोंथा चक्रवात को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट, डीसी ने विभागों को तात्कालिक कार्रवाई के निर्देश दिए…

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments3 Mins Read27
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी मोंथा चक्रवात से संभावित खतरे को देखते हुए लोगों की जान-माल की सुरक्षा और राहत प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करना था।

    उपायुक्त ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में जिले में तेज हवाओं और भारी वर्षा की संभावना है। ऐसे में सभी विभाग, नगर निकाय, प्रखंड और अंचल अधिकारी पूरी सतर्कता बरतें। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में जनहानि या संपत्ति का नुकसान न हो, इसके लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम तुरंत उठाए जाएं।

    डीसी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों की छतों की स्थिति जांचने का आदेश दिया। जर्जर सरकारी भवनों को तुरंत सील करने तथा सुरक्षित स्थानों को अस्थायी आश्रय गृह के रूप में चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फूड सप्लाई एजेंसियों को भी स्टैंडबाय मोड में रखने को कहा, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

    डीसी ने कहा कि यदि तेज हवा या बारिश से किसी नागरिक के घर या फसलों को नुकसान पहुंचता है, तो संबंधित अधिकारी उसकी रिपोर्ट तत्काल तैयार करें, जिससे समय पर मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने आम जनता को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया, माइकिंग और अन्य माध्यमों का उपयोग करने पर भी जोर दिया।

    स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, अतिरिक्त एंबुलेंस को ऑन-कॉल रखने और चिकित्सकों को सतर्क मोड पर रहने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता लागू है, इसलिए किसी भी राजनीतिक दल द्वारा दी जाने वाली सहायता जिला प्रशासन के माध्यम से ही लोगों तक पहुंचाई जाएगी। किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि या प्रचार पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

    डीसी ने सभी प्रखंडों में स्थानीय स्तर पर कंट्रोल रूम और कमांड सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही गोताखोर, रस्सी, लाइफ जैकेट और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विद्युत विभाग को पुराने खंभों और झूलते तारों की मरम्मत तुरंत कराने का निर्देश दिया।

    बैठक में डीडीसी नागेन्द्र पासवान, रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, डीईओ, डीएसई, भवन निर्माण एवं विद्युत विभाग के अभियंता, सिविल डिफेंस के प्रतिनिधि और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

    Also read:जमशेदपुर में फर्जी पासपोर्ट गिरोह का खुलासा, दिल्ली पुलिस के शिकंजे में मास्टरमाइंड

    disaster management District Administration heavy rain jamshedpur Jharkhand administration. Karn Satyarthi Montha Cyclone Safety Measures Weather Alert
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे ने जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों पर निकाली वैकेंसी, नोटिफिकेशन जारी
    Next Article टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Latest Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

    October 9, 2026

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026

    कांशीराम: सरकारी नौकरी छोड़ बनाई अपनी सियासी ताकत, जिनके आंदोलन ने बदल दी दलित राजनीति

    October 9, 2026

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.