Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»70वीं BPSC पीटी परीक्षा को लेकर आज पटना हाई कोर्ट में अहम सुनवाई
    बिहार

    70वीं BPSC पीटी परीक्षा को लेकर आज पटना हाई कोर्ट में अहम सुनवाई

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BPSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : 70वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर आज पटना हाई कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होने जा रही है. पिछले हफ्ते बेंच के उपस्थित नहीं होने के कारण इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी थी, लेकिन आज पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश अरविंद सिंह चंदेल की खंडपीठ में इस मामले पर सुनवाई होगी.

    दरअसल, 70वीं BPSC पीटी परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा लेने की मांग को लेकर एक याचिका दायर की गई थी. याचिका में BPSC पर परीक्षा में धांधली करने का आरोप लगाया गया था. इस मामले पर 31 जनवरी को सुनवाई नहीं हो सकी थी, क्योंकि उस दिन बेंच उपलब्ध नहीं था.

    BPSC द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के बावजूद इस मामले की सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है. BPSC ने 328,990 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा दी गई 70वीं पीटी परीक्षा का परिणाम पहले ही जारी कर दिया था, जिसमें कुल 21,581 अभ्यर्थी सफल हुए थे. आयोग ने 45 दिनों में परिणाम जारी किया था, जबकि कोर्ट ने रिजल्ट को रोकने से इनकार किया था.

    इससे पहले 16 जनवरी को हुई सुनवाई में पटना हाई कोर्ट ने BPSC से जवाब तलब किया था. अब, 4 फरवरी को फिर से इस मामले पर सुनवाई होनी है और अभ्यर्थियों की नजर कोर्ट के अहम फैसले पर टिकी हुई है.

    बता दें कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी गया था, जहां याचिकाकर्ताओं ने मामले पर सुनवाई की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए पटना हाई कोर्ट जाने की सलाह दी थी. इसके बाद अभ्यर्थियों के एक गुट ने पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर कर परीक्षा को फिर से कराने की मांग की थी. इस मामले को लेकर बिहार में छात्रों के बीच बवाल भी हुआ था और राजधानी पटना में छात्र संगठनों द्वारा जमकर प्रदर्शन किए गए थे.

    आज की सुनवाई के बाद इस मामले में नया मोड़ आ सकता है, जिससे BPSC अभ्यर्थियों का भविष्य तय होगा.

    ALSO READ : आज कितने में मिलेगा 14.2 किलो का LPG सिलेंडर, यहां देखें रेट

    16 जनवरी 31 जनवरी 70th BPSC 70वीं BPSC Bihar BPSC fraud allegations BPSC PT exam BPSC result BPSC धांधली BPSC पीटी परीक्षा BPSC रिजल्ट candidates court decision demand for re-examination. exam cancellation exam malpractice fraud charges Hearing January 16 January 31 patna Patna High Court petition petition in Patna High Court student protests student unrest Supreme Court अभ्यर्थी कोर्ट का फैसला छात्र प्रदर्शन छात्रों का बवाल धांधली का आरोप पटना पटना हाई कोर्ट पटना हाई कोर्ट में याचिका परीक्षा दोबारा कराने की मांग परीक्षा में घपला परीक्षा रद्द बिहार याचिका सुनवाई सुप्रीम कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज कितने में मिलेगा 14.2 किलो का LPG सिलेंडर, यहां देखें रेट
    Next Article बिना सिक्योरिटी आसानी से मिल सकता है पर्सनल लोन… जानें कैसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.