Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खबर का असर : सदर हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी पर फूंके 1.2 करोड़, जांच के लिए कमिटी गठित
    झारखंड

    खबर का असर : सदर हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी पर फूंके 1.2 करोड़, जांच के लिए कमिटी गठित

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2023Updated:September 21, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सदर हॉस्पिटल में बिल्डिंग हैंड ओवर के बाद फायर सेफ्टी के नाम पर 1.20 करोड़ खर्च किए जाने के मामले की शिकायत की गई थी. इसके बाद सिविल सर्जन ने तीन डॉक्टरों की जांच कमिटी गठित कर दी है. वहीं 6 दिनों के अंदर जांच करते हुए पूरी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि सदर हॉस्पिटल की बिल्डिंग हैंड ओवर के 5 महीने बाद ही फायर सेफ्टी के नाम पर 1.2 करोड़ रुपए खर्च करने की शिकायत सोशल एक्टिविस्ट ज्योति शर्मा ने की थी. साथ ही टेंडर में भी अनियमितता का आरोप लगाया था. इस खबर को जोहार लाइव ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था.

    क्या है पूरा मामला

    सदर हास्पिटल सुपरस्पेशियलिटी के भवन निर्माण में देरी और गड़बड़ियों के कारण तो मामला हाईकोर्ट में है. लेकिन बेवजह खर्च के मामले ने फिर से सदर हास्पिटल को विवादों में खड़ा कर दिया है. जहां हास्पिटल के नए भवन में पहले फायर सेफ्टी के नाम पर लगभग साढ़े चार करोड़ रुपए फूंक दिए गए. अभी बिल्डिंग पूरी तरह से चालू भी नहीं हुई है कि फिर से फायर सेफ्टी के नाम पर 1.20 करोड़ खर्च किए गए हैं.

    इसे भी पढ़े : सदर अस्पताल रांची: फायर सेफ्टी पर पहले फूंक दिए साढ़े चार करोड़, बिल्डिंग हैंडओवर के बाद फिर 1.20 करोड़ किए खर्च

    बता दें कि पांच महीने पहले ही सदर हास्पिटल का नया भवन 500 से अधिक बेड के साथ पूरी तरह से कंप्लीट होने के बाद मरीजों के लिए खोल दिया गया है. हास्पिटल को पूरा करने में 16 साल लग गए. इस बीच हास्पिटल का निर्माण खर्च भी दोगुना से अधिक पहुंच गया. वहीं, फायर सेफ्टी पर एजेंसी 4.43 करोड़ रुपए खर्च करने का एफिडेविट विजेता कंस्ट्रक्शन ने दिया था, जिसके तहत पूरे हास्पिटल में सेट्रल फायर फाइटिंग के अलावा जगह-जगह फायर एक्सटिंग्विशर भी लगाए गए. मई 2023 में 1.20 करोड़ खर्च करने के बावजूद फायर फाइटिंग सिलेंडर कैंपस में जहां-तहां फेंके पड़े हैं.

    1.2 crore 1.2 करोड़ building civil surgeon committee formed complaint of the case Fire Safety hand over investigation investigation committee Johar Live Sadar Hospital three doctors will submit report कमिटी गठित जांच जांच कमिटी जोहार लाइव तीन डॉक्टर फायर सेफ्टी फूंके बिल्डिंग मामले की शिकायत रिपोर्ट सौंपेगी सदर हॉस्पिटल सिविल सर्जन हैंड ओवर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में बालू खनन पर रोक बढ़ी, जानें क्या है नई डेटलाइन
    Next Article भारत से तनाव के बीच कनाडा में एक और खालिस्तानी की हत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 26 परीक्षाएं रदद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 26 परीक्षाएं रदद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.