Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सदर अस्पताल रांची: फायर सेफ्टी पर पहले फूंक दिए साढ़े चार करोड़, बिल्डिंग हैंडओवर के बाद फिर 1.20 करोड़ किए खर्च
    झारखंड

    सदर अस्पताल रांची: फायर सेफ्टी पर पहले फूंक दिए साढ़े चार करोड़, बिल्डिंग हैंडओवर के बाद फिर 1.20 करोड़ किए खर्च

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2023Updated:September 6, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सदर हास्पिटल सुपरस्पेशियलिटी का विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी भवन के खर्च को लेकर तो कभी अव्यवस्था को लेकर हमेशा चर्चा में बना रहता है। और तो और भवन निर्माण में देरी और गड़बड़ियों के कारण तो मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। लेकिन बेवजह खर्च के मामले ने फिर से सदर हास्पिटल को विवादों में खड़ा कर दिया है। जहां हास्पिटल के नए भवन में पहले फायर सेफ्टी के नाम पर लगभग साढ़े चार करोड़ रुपए फूंक दिए गए। अभी बिल्डिंग पूरी तरह से चालू भी नहीं हुई है कि फिर से फायर सेफ्टी के नाम पर 1.20 करोड़ खर्च किए गए हैं।  ऐसे में सवाल यह उठता है कि फिर से इसकी जरूरत क्यों पड़ी।

    पांच महीने पहले पूरा हास्पिटल चालू

    अभी पांच महीने पहले ही सदर हास्पिटल का नया भवन 500 से अधिक बेड के साथ पूरी तरह से कंप्लीट होने के बाद मरीजों के लिए खोल दिया गया है। हास्पिटल को पूरा करने में 14 साल लग गए। इस बीच हास्पिटल का निर्माण खर्च भी दोगुना से अधिक पहुंच गया। वहीं, फायर सेफ्टी पर एजेंसी 4.43 करोड़ रुपए खर्च करने का एफिडेविट विजेता कंस्ट्रक्शन ने दिया था, जिसके तहत पूरे हास्पिटल में सेट्रल फायर फाइटिंग के अलावा जगह-जगह फायर एक्सटिंग्विशर भी लगाए गए। मई 2023 में 1.20 करोड़ खर्च करने के बावजूद फायर फाइटिंग सिलेंडर कैंपस में जहां-तहां फेंके पड़े हैं।

    पिछले महीने मिला फायर एनओसी

    सोशल मीडिया पर फायर फाइटिंग विभाग का एक लेटर वायरल हुआ है, जिसमें पिछले महीने सदर हास्पिटल के नए भवन को फायर सेफ्टी एनओसी का सर्टिफिकेट दिया गया है। इसमें हास्पिटल की जांच के आधार पर एनओसी देने की बात कही गई है। अब सवाल यह भी उठता है कि क्या इतने सालों से हास्पिटल बिना एनओसी के चल रहा था? वहीं, मरीजों की जान जोखिम में डालकर इलाज किया जा रहा था। बता दें कि अगस्त 2017 में 200 बेड के साथ हास्पिटल के साथ शुरू किया गया था। इसके बाद कोविड काल में भी हजारों मरीजों का इलाज हास्पिटल में किया गया।

    जनता के पैसों की बर्बादी, जांच हो

    वहीं, इस मामले में सिविल सर्जन डा प्रभात कुमार का कहना है कि आग लगना गंभीर है। इसके लिए हो सकता है जरूरी कदम उठाए गए हों। फिलहाल मामले की जानकारी ले रहे हैं। वहीं, सदर अस्पताल को लेकर पीआईएल करने वाले सोशल वर्कर ज्योति शर्मा ने कहा कि यह केवल जनता के पैसों की बर्बादी है। मामले की जांच होनी चाहिए।

    Ranchi Latest News ranchi news Ranchi Sadar Hospital Ranchi Sadar Hospital News Ranchi Update News Superspeciality Sadar Hospital रांची अपडेट न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज रांची सदर अस्पताल रांची सदर अस्पताल न्यूज सुपरेस्पे​शियलिटी सदर अस्पताल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले SPG के डायरेक्टर अरुण सिन्हा का निधन
    Next Article स्कूली बच्चों को अब मैनुअल नहीं, ऑनलाइन जारी होगा TC

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.