Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, 21 तक राज्य में बारिश
    झारखंड

    साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, 21 तक राज्य में बारिश

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है. शनिवार (16 मार्च) को हुई बारिश ने तापमान गिरा दिया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा जबकि निकटवर्ती मध्य भाग व दक्षिणी हिस्सों में बारिश हुई. बंगाल की खाड़ी में आये सर्कुलेशन कि वजह से मौसम में बदलाव हुआ है. इसका असर राज्य के की हिस्सों में दिखने लगा है. इसकी वजह से शनिवार दोपहर बाद राजधानी संहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है. तेज गति से हवाएं भी चली हैं. रांची में करीब तीन मिमी बारिश दर्ज की गयी है. इस दौरान राजधानी व आसपास के कुछ हिस्सों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई.

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 21 मार्च तक इसका असर झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में रह सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि राज्य के दक्षिणी (कोल्हान) और निकटवर्ती मध्य हिस्सों (राजधानी और आसपास) में कहीं- कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है. 19 मार्च को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने को कहा है. इस दिन राज्य के मध्य हिस्सों में ज्यादा असर दिख सकता है. कभी-कभी हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है. 19 मार्च को राज्य के संताल परगना वाले हिस्सों में भी बारिश हो सकती है. वहां मौसम की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 22 मार्च से मौसम शुष्क हो सकता है.

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बारिश और बादल के कारण अधिकतम तापमान गिर सकता है. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे जा सकता है. राजधानी का अधिकतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. आज राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

    Cyclonic Circulation jharkhand johar live news Meteorological Center Meteorological Department Meteorology rain ranchi Storm water weather forecast Weather Information Wind आंधी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड पानी बारिश मौसम जानकारी मौसम पूर्वानुमान मौसम विज्ञान मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विभाग रांची साइक्लोनिक सर्कुलेशन हवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 17 March 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article सीएम चंपाई, कल्पना और सुप्रियो आज जायेंगे मुंबई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.