Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»डोर टू डोर नहीं हुआ वेस्ट कलेक्शन तो जाएगी नौकरी
    Uncategorized

    डोर टू डोर नहीं हुआ वेस्ट कलेक्शन तो जाएगी नौकरी

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची :रांची नगर निगम के जिम्मे शहर की सफाई व्यवस्था है. ऐसे में स्वीपिंग, वेस्ट कलेक्शन, सेग्रीगेशन के अलावा डंपिंग साइट तक कचरा पहुंचाने का काम रांची नगर निगम करता है. जाहिर है कि इस काम के लिए काफी संख्या में कर्मी से लेकर सुपरवाइजर तैनात किए गए है. जिससे कि शहर को साफ और स्वच्छ बनाया जा सके. अब रांची नगर निगम के अधिकारियों ने फरमान जारी किया है. जिससे कि काम नहीं करने वालों की छुट्टी होने वाली है. यूं कहे तो जो काम ढंग से नहीं करेगा उसकी नौकरी चली जाएगी. डोर टू डोर प्रापर वेस्ट कलेक्शन की शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने सख्त रूख अपनाया है.
    एक ही गाड़ी में सूखा-गीला कचरा
    पूरे शहर को चार जोन में बांटा गया है. इसके लिए जोनल सुपरवाइजर नियुक्त किए गए है. इसके अलावा 53 वार्ड सुपरवाइजर की बहाली हुई है. इनके सुपरविजन में वार्डों में कचरे का उठाव किया जाता है. अब सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने के साथ ही कलेक्ट करने का आदेश भी दिया गया है. लेकिन कही न कही सफाईकर्मियों और सुपरवाइजरों की लापरवाही की वजह से सेग्रीगेटेड कचरे का उठाव नहीं हो रहा है. लोग अपने घरों में कचरा तो अलग रख रहे है लेकिन कलेक्शन के लिए आने वाले कर्मी एकसाथ ही कूड़ा गाड़ी में डालकर ले जा रहे है. जिससे लोगों की मेहनत बेकार हो जा रही है.
    हर दिन जरूरत 150 टन की
    झिरी डंपिंग यार्ड में गेल दो कंप्रेस्ड गैस प्लांट लगा रही है. एक प्लांट पूरी तरह से बनकर तैयार है. जिसके लिए हर दिन 150 टन गीले कचरे की जरूरत है. लेकिन नगर निगम फिलहाल 50 टन हर दिन गीला कचरा दे पा रहा है. ऐसे में सूखा और गीला कचरा हर हाल में घरों से उठाव करना निगम के लिए चुनौती बन गया है. चूंकि गीला कचरा नहीं मिलने की स्थिति में बायोगैस प्लांट का संचालन नहीं हो पाएगा.

    कचरा कंप्रेस्ड गैस प्लांट गीला कचरा गेल चुनौती जोनल सुपरवाइजर झिरी डंपिंग यार्ड डंपिंग साइट डोर टू डोर नगर निगम नौकरी फरमान बायोगैस प्लांट रांची वार्ड सुपरवाइजर वेस्ट कलेक्शन सफाई व्यवस्था सूखा कचरा सेग्रीगेशन स्वीपिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअगर फोन में नजर आती है ग्रीन लाइट, तो हो जाए सावधान
    Next Article अनंतनाग में जारी मुठभेड़ में घायल नागरिक की मौ’त, मरने वालों की संख्या तीन हुई

    Related Posts

    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Latest Posts

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.