Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 10:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार: पेट्रोल के दाम बढ़े तो घोड़े पर सवार होकर निकले बिजली बिल वसूलने
    बिहार

    बिहार: पेट्रोल के दाम बढ़े तो घोड़े पर सवार होकर निकले बिजली बिल वसूलने

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    शिवहर। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि से आम लोग परेशान हैं। ऐसे में लोग अब इनकी खपत रोकने के लिए तरह-तरह के तरीके भी ईजाद कर रहे हैं। बिहार के शिवहर जिले में एक ऐसा ही उपाय देखने को मिल रहा है, जहां विद्युत विभाग में कार्यरत एक व्यक्ति घर में बाइक खड़ा कर घोड़े पर सवार होकर गांव-गांव पहुंचकर बिजली बिल वसूली कर रहा है। शिवहर के बिशुनपुर किशुनदेव गांव के रहने वाले अभिजीत तिवारी प्रतिदिन सुबह अपने गांव से क्षेत्र में निकलते हैं और बिजली उपभोक्ताओं के पास पहुंचकर बिजली का बिल थमाते हैं और जिन्हें पैसा देना होता है वे देते हैं और फिर पैसा जमाकर उन्हें वापस रसीद दे आते हैं।

    तिवारी बताते हैं कि पेट्रोल की कीमत इतनी बढ़ गई है कि बाइक से सफर करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ने से बाइक चलाना मुश्किल हो गया। घर में घोड़ा था तो अब उसी से काम पर जाते हैं।

    उन्होंने कहा कि घोड़े की अपेक्षा पेट्रोल का खर्च दोगुना से अधिक है, इसलिए वह घोड़े की सवारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके इलाके में जाफरपुर, माली, पोखरविंडा सहित छह से सात गांव हैं।

    आईएएनएस ने जब उनसे पूछा कि ऐसा वे कब तक करेंगे, तब उन्होंने कहा कि घोड़े पर रोजाना 60 से 70 रुपये खर्च होता है। पेट्रोल का दाम लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण जेब का बोझ ज्यादा बढ़ गया है। बिजली बिल वसूली में प्रतिदिन 200 का पेट्रोल खर्च हो जाता है। उन्होंने कहा कि जब बजट साथ देगा तब फिर से बाइक से जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि घर पर घोड़ा रहने के कारण घुड़सवारी भी आती है, इसी कारण बाइक को छोड़कर घोड़े की सवारी शुरू कर दी है। अभिजीत के पेट्रोल बचाने की यह अनोखी पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    उल्लेखनीय है कि अभिजीत विद्युत विभाग में डेली वेजेज कर्मचारी हैं, जिनका काम इलाके में बिजली विपत्र देना है।

    इस संबंध में जब विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार से पूछा गया तब उन्होंने कहा कि उन्हें भी यह जानकारी मिली है, जिसका पता लगा रहे हैं। वैसे, यह व्यक्तिगत मामला है, कोई भी किसी भी वाहन से बिजली बिल वसूलने जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि कोई कर्मचारी घोड़े पर सवार होकर बिजली बिल वसूल रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मेरी समझ से घोड़ा का रखरखाव बाइक से ज्यादा महंगा है।

    Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चे अभियान के तहत उपायुक्त छवि रंजन ने किया जागरूकता रथ रवाना
    Next Article अवैध खनन रोकने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कोल इंडिया के अध्यक्ष को लिखा पत्र

    Related Posts

    झारखंड

    संघर्षों के आदि हमारे साथी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से मर्माहत हूं : लालू प्रसाद यादव

    August 4, 2025
    झारखंड

    बिहार के CM नीतीश और दोनों डिप्टी CM ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक

    August 4, 2025
    बिहार

    सावन की कांवड़ यात्रा में पांच छात्रों की मौ’त, डीजे वाहन नदी में पलटा

    August 4, 2025
    Latest Posts

    झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

    August 4, 2025

    पुलिस की तत्परता से बची जान, डोबो पुलिया से युवती ने लगाई थी छलांग…

    August 4, 2025

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    August 4, 2025

    पलामू में ऑनर कि’लिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से ह’त्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2025

    आपका जाना सिर्फ एक विदाई नहीं, एक युग का अंत है: सीता सोरेन

    August 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.